SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली की रात किस जगह पर कितने दीपक जलाना अति शुभ? जानिए घर में सुख-समृद्धि लाने से जुड़ी सही परंपरा

दीपावली की रात घरों को दीयों से सजाने की परंपरा है. मेन गेट, मंदिर, तुलसी और घर के कोनों में दीया जलाना बेहद शुभ माना जाता है. दीयों की संख्या को लेकर कोई सख्त नियम नहीं है, ये पूरी तरह आपकी श्रद्धा पर निर्भर करता है.

Written By Harsh Singh
Published: Nov 08, 2026, 09:45 AM IST | Updated: Nov 08, 2026, 10:14 AM IST
Join

दिवाली का वो दिन आखिरकार आज आ ही गया. जिसका लोगों बहुत दिनों से इंतजार था. आज के दिन चारों तरफ रोशनी और खुशियों का माहौल रहता है.

लेकिन सबके मन में ये सवाल रहता है कि आज के दिन कहां-कहां और कितने दिए जलाने चाहिए.

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो इस खबर में हम इस बारे में पूरी जानकारी आपको डिटेल से देंगे.

मेन गेट पर रखें पहला दीया

दिवाली के दिन आपको सबसे पहला दीया हमेशा घर के मेन गेट पर जलानी चाहिए. इसे देहरी का दीया भी कहा जाता है.

माना जाता है कि मेन गेट द्वार पर दीया जलाने से घर में मां लक्ष्मी का स्वागत होता है.

आप इस दीये को चौखट के दोनों ओर रख सकते हैं जिससे घर में हमेशा पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे और नेगेटिविटी बाहर ही रहे.

मंदिर में जलाएं शुद्ध घी का दीया

घर के मंदिर में पूजा के समय सबसे खास दीया जलाया जाता है. मंदिर में हमेशा गाय के शुद्ध घी का दीया जलाना सबसे अच्छा माना जाता है.

आप मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति के सामने एक बड़ा दीया या अखंड दीप जरूर रखें.

कोशिश करें कि ये दीया पूजा के समय तक लगातार जलता रहे, जिससे घर में पवित्रता बनी रहती है.

तुलसी के पौधे के पास रखें दीया

हमारे यहां तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है. दीवाली की रात तुलसी के गमले के पास भी एक दीया जरूर जलाना चाहिए.

ऐसा करने से घर में सुख और शांति हमेशा बनी रहती है. तुलसी के पास रखा गया ये दीया जीवन में खुशहाली और मां लक्ष्मी की कृपा लेकर आता है.

घर के हर कोने में फैलाएं रोशनी

दीवाली का मतलब ही अंधेरे को दूर भगाना होता है. इसलिए घर का कोई भी कोना अंधेरे में नहीं छूटना चाहिए.

आप अपने रसोई घर, पीने के पानी की जगह, छत और बालकनी में छोटे-छोटे दीये जरूर रखें.

इन जगहों पर दीया जलाने से घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और घर का कोना-कोना जगमग हो उठता है.

जानिए कुल कितने दीये जलाने चाहिए

दीपावली पर दीयों की संख्या को लेकर कोई सख्त या कड़ा नियम नहीं है. आप अपनी श्रद्धा और सुविधा के अनुसार 11, 21, 51 या 108 दीये जला सकते हैं.

कुछ लोग अपनी क्षमता के मुताबिक पूरे घर में सैकड़ों दीये भी जलाते हैं.

सबसे जरूरी बात ये है कि आपके मन में सच्ची श्रद्धा होनी चाहिए, क्योंकि संख्या से ज्यादा आपकी भावना का महत्व होता है.

ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारियां पारंपरिक मान्यताओं और लोक-परंपराओं पर आधारित हैं. इसका उद्देश्य किसी भी तरह के अंधविश्वास को बढ़ावा देना नहीं है. दीये जलाते समय आग और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES