SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शुरू करने वाले हैं दिवाली की सफाई तो जान लें किन चीजों को न फेंकें घर से बाहर, वरना मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज!

दिवाली की सफाई करते समय कुछ को घर से बाहर भूलकर भी न करें. वरना घर से रूठकर मां लक्ष्मी चली जाएंगी. साथ में सुख-समृद्धि भी चली जाएगी. ऐसे आइए जानें किन 5 चीजों को दिवाली की सफाई के दौरान गलती से भी घर से बाहर न फेंकें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 23, 2026, 10:18 PM IST | Updated: Oct 23, 2026, 10:21 PM IST
Join

दिवाली का त्यौहार केवल त्योहार नहीं है बल्कि यह मां लक्ष्मी के घर आगमन का उत्सव है. दिवाली से पहले हर घर में साफ-सफाई की जाती है. घर की हर चीज को नया और चमकदार बनाने की कोशिश रहती है. पूजा स्थल से लेकर किचन और गर का एक-एक कोना साफ किया जाता है. लेकिन आपको ये पता है कि दिवाली की सफाई के दौरान कौन सी 5 चीजों को घर से बाहर भूलकर भी नहीं फेंकना चाहिए, वरना मां लक्ष्मी नराज हो सकती है. आइए जानें वो कौन सी चीजें है जिन्हें दिवाली की सफाई के दौरान घर से बाहर हीं करना चाहिए.

शंख या कौड़ी को घर से बाहर न फेंकें

दिवाली की सफाई में अगर पूजा घर की सफाई कर रहे हैं तो पुराने शंख या कौड़ी को गलती से भी घर से बाहर न फेंकें. ये दोनों ही चीजें माता लक्ष्मी के प्रतीक चिह्न माने गए हैं. ऐसे में इन्हें घर से बाहर निकालने से मां लक्ष्मी हो सकती हैं. ऐसे में इसे दिवाली के बाद पूरे विधि-विधान से घर से बाहर नदी में प्रवाहित करें.

झाड़ू घर से बाहर न फेंकें

झाड़ू का संबंध भी मां लक्ष्मी से है और दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है. ऐसे में दिवाली की सफाई करते समय झाड़ू को घर से बाहर न फेंकें. बल्कि दिवाली समाप्त होने के कुछ दिन बाद इसे घर से बाहर करें. ध्यान रहे कि जिस दिन झाड़ू को घर से बाहर करें वो शुक्रवार दिन न हो. इस तरह आप बेवजह की धन हानि से बच जाएंगे.

लाल कपड़े घर से बाहर न करें

दिवाली पर्व की सफाई के दौरान भूल से भी पुराने या नए लाल रंग के कपड़े को घर से बाहर न फेंकें. लाल कपड़े को सौभाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है. इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है और जब इसे घर से बाहर करते हैं तो मां लक्ष्मी नराज होकर घर से बाहर चली जाती है. ऐसे में ध्यान दें कि लाल कपड़े को दिवाली के कुछ दिन बाद ही घर से बाहर करें.

पुराने सिक्के को घर से न फेंकें

अगर आपको पुराने सिक्के दिवाली की सफाई के दौरान मिल जाए तो इसे घर से बाहर न निकालें. दरअसल, सिक्के पुराने हो या नए ये मां लक्ष्मी के होने का प्रतीक है. दीपावली के समय में इन्हें घर से बाहर भूलकर भी न करें. सिक्के को घर से निकालना यानी मां लक्ष्मी को घर से बाहर निकालना यानी दरिद्रता का घर में वास. ऐसे में सिक्के घर से बाहर न करें.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं, वास्तु शास्त्र और लोक परंपराओं पर आधारित है. इसे वैज्ञानिक प्रमाण के रूप में न लें, व्यक्तिगत आस्था अनुसार ही निर्णय लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES