दिवाली पर जरूर कर लें सूखी तुलसी से जुड़े ये उपाय, घर से कभी नहीं जाएंगी मां लक्ष्मी!
Diwali Tulsi Upay in Hindi: दिवाली पर्व पर मां लक्ष्मी की पूजा करने का विधान है. ऐसे में मां लक्ष्मी का ही एक स्वरूप तुलसी से जुड़े कुछ विशेष उपाय दिवाली के दिन करें तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. जीवन में आर्थिक उन्नति आती है और परेशानियों का अंत होता है.
Diwali Tulsi Upay to please Maa Lakshmi: हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर बड़े ही धूमधाम से दिवाली पर्व मनाया जाता है. इस दिन घर-घर मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है. दिवाली मां लक्ष्मी की कृपा पाने का शुभ मौका होता है. इस साल 8 नवंबर, रविवार के दिन मनाया जाएगा. दिवाली के दिन शाम को शुभ मुहूर्त में भक्त गणेश-लक्ष्मी पूजन करेंगे. दिवाली पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए अगर कुछ उपाय कर लें तो इसके शुभ परिणाम तुरंत ही मिल सकते हैं. दिवाली के दिन सूखी तुलसी से जुड़े उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर पूरे घर को अपनी विशेष कृपा प्रदान करती हैं क्योंकि ऐसी धार्मिक मान्यता है कि देव तुलसी मां लक्ष्मी का ही स्वरूप हैं और तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है. ऐसे में आइए जानें इस दिवाली सूखी तुलती से जुड़े कौन से विशेष उपाय करें ताकि धन प्राप्ति के रास्ते खुल सकें और जीवन में सुख-समृद्धि आ सके.
तिजोरी से जुड़ा उपाय
ऐसी मान्यता है कि दिवाली की रात को पूजा आदि करने के बाद सूखी तुलसी की पत्तियों को लें और उसे एक लाल कपड़े में बांध लें. इसे घर की तिजोरी या धन रखने वाली जगह पर अच्छी तरह रख दें. मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगी. तिजोरी भरी रहेगी.
दीया जलाने का उपाय
मान्यता है कि अगर दिवाली पर सूखी तुलसी की 7 लकड़ियां लें और उन्हें सूत से बांध दें व घी में डुबो दें, इसके बाद इसे दीये की तरह जलाएं तो पूरे घर पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी. इस उपाय को करने से धन आगमन के रास्ते खुलेंगे.
हवन-पूजा का उपाय
सूखी तुलसी की लकड़ी लें और दिवाली के दिन इसका हवन सामग्री के रूप में उपयोग करें. इस एक उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी और पारिवारिक संबंधों से तनाव दूर होगा. मां लक्ष्मी की कृपा से बड़ा आर्थिक संकट दूर होगा.
मुख्य द्वार का उपाय
ऐसी मान्यता है कि अगर दिवाली की रात लक्ष्मी पूजा के बाद सूखी तुलसी की जड़ों को साफ लाल कपड़े में बांधकर मेन गेट पर टांग दें तो घर में मां लक्ष्मी का आगमन होगा. ऐसे घर से कभी भी मां लक्ष्मी बाहर नहीं जाएंगी.
मां लक्ष्मी से जुड़ा उपाय
दिवाली पर अगर लक्ष्मी पूजा करते हुए सूखी तुलसी की मंजरी को अर्पित करें और फिर उसे अगले दिन उठा लें. अब इस मंजरी को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें तो मां लक्ष्मी का घर में स्थिर वास करती हैं.
(डिस्क्लेमर : यह लेख धार्मिक आस्थाओं, मान्यताओं और ज्योतिषीय सुझावों पर आधारित है. उपाय सामान्य जानकारी हैं. इन्हें आजमाने से पहले ज्योतिषी या विद्वान से परामर्श अवश्य लें.)