दिवाली की रंगोली में आप भी बनाने वाले हैं देवी-देवता के चित्र और पवित्र चिह्न? दुर्भाग्य से बचना है तो इन जरूरी नियमों का रखें ध्यान!
दीपावली पर मां लक्ष्मी के स्वागत में घर के दरवाजे पर लोग सुंदर रंगोली बनाते हैं. हालांकि, रंगोली बनाते समय इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि रंगोली बनाते समय कौन-सी गलतियां न करें और किन बातों का विशेष ध्यान रखें.
दिवाली पर्व पर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां जोरों-शोरों से की जाती हैं और मां लक्ष्मी के स्वागत में घर के दरवाजे पर सुंदर रंगोली बनाते हैं. ध्यान रखें कि दिवाली की रंगोली ऐसे बनाएं कि घर में किसी भी तरह का वास्तु दोष न लगे और नहीं तो नकारात्मक ऊर्जा फैले. रंगोली बनाते समय रंगों से लेकर दिशा और आकृति का विशेष ध्यान रखें. इस दौरान किसी भी तरह की गलती भूल से भी न करें.
रंगोली में कौन-सी छवियां बनाना वर्जित
अगर आप बाजार से कोई ढांचा लगाते हैं जिसमें भगवान की आकृति बनी हो या कोई रेडीमेड रंगोली खरीद लाए हों जिसमें भगवान के चित्र बने हों तो इसे घर की जमीन पर लगाना, बनाना या चिपकाना अशुभ फलदायी हो सकता है. इसमें भगवान गणेश, लक्ष्मी या किसी और देवी-देवता की तस्वीर बनी है तो ऐसी रंगोली या रेडिमेड रंगोली को लगाने से धन की भारी हानि हो सकती है. ध्यान रहे कि आप अगर खुद से भी रंगोली बना रहे हैं तो उसमें भूल से भी देवी-देवता की आकृति न बनाएं.
रंगोली में कौन से चिह्न न बनाएं
दिवाली पर अगर आप भी रंगोली बनाने की तैयारी कर रहे हैं तो इस बात का पूरा ध्यान रखें कि रंगोली की डिजाइन में किसी भी तरह की पवित्र चिह्नों को न बनाएं. स्वास्तिक या ओम का चिह्न न बनाएं. त्रिशूल या कलश जैसे चिह्नों को रंगोली में बनाना भी वर्जित माना गया है.
दिशा के हिसाब से करें रंगों का प्रयोग
वास्तु के अनुसार, इस बात का पूरा ध्यान रखें कि रंगोली बनाने में आप कौन-से रंगों का इस्तेमाल कर रहे हैं. दिशा के अनुसार रंग का इस्तेमाल करें.
- पूर्व दिशा में पीला, लाल, हरा और गुलाबी रंग की रंगोली.
- उत्तर दिशा में बैंगनी और नारंगी रंग की रंगोली.
- रंगोली में काले रंग के इस्तेमाल से बचना चाहिए.
मेन गेट पर रंगोली बनाने का नियम
दिवाली के दिन अगर रंगोली बना रहे हैं तो घर के मेन गेट और सभी खिड़कियों को खोलकर रखें. गेट के दोनों ओर दीवार पर इस तरह से लाल कुमकुम से डिजाइन बनाएं या शुभ-लाभ लिखें कि उस पर किसी के पैर न पड़ें.
रंगोली से वास्तु दोष कब लगता है?
रंगोली पर बार-बार पैर पड़ना
घर के आगे बासी या गंदी रंगोली को अगर आप वैसे ही छोड़ देते हैं और उस पर लोगों के बार-बार पैर पड़ते हैं तो इससे घर में नकारात्मक उर्जा का प्रवेश होता है और घर में वास्तु दोष लगता है. ऐसे में जरूरी है कि दिवाली हो या कोई और त्योहार रंगोली बनाने की अगली सुबह ही रंगोली को हटाकर साफ कर लें.
बाथरूम के आसपास रंगोली
अगर दिवाली की रंगोली कमरे के भीतर बनाते हैं, बेडरूम में, मेन गेट के अंदरूनी भाग में बनाते हैं या फिर बाथरूम के आसपास बनाते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ती है. ऐसा करने से घर के कोने-कोने में वास्तु दोष फैल जाता है. रंगोली बनाते समय अगर इन गलतियों को करते हैं तो आपके घर को दुर्भाग्य घेर सकता है.
रंगोली का अपमान न करें
रंगोली को किसी ऐसी जगह पर बिल्कुल न बनाएं जहां से बहुत लोग आते-जाते हों और बार-बार उनके पैरों के नीचे रंगोली आ रही हो तो इससे वास्तु दोष पूरे घर में सक्रिय हो जाता है. ऐसी जगह पर रंगोली बनाने से रंगोली का अपमान होता है.
(डिस्क्लेमर- यह लेख ज्योतिष, वास्तु और लोक-मान्यताओं पर आधारित है. इसकी वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है. दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर है. किसी भी उपाय को अपनाने से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें.)