)
ऐसा लगभग हर रिश्ते में होता है कि शादी के कुछ सालों बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार नहीं बचता है. रोजमर्रा के काम और परेशानियों के बीच शादीशुदा जोड़े भूल जाते हैं कि उनके बीच का जो पुराना प्यार था वो कहीं खो गया है. कुछ पति-पत्नी तो ऐसे होते हैं जिनमें अक्सर लड़ाइयां होती रहती है और प्यार तो दूर की बात है रिश्ते में अपनापन तक नहीं बचता है. ऐसी स्थिति में क्या करें? अगर धार्मिक मान्यताओं की बात करें तो करवा चौथ व्रत के दिन अगर कुछ अचूक उपाय करें तो रिश्ते में जो प्यार कम हो गया है वह बढ़ सकता है और कड़वाहट दूर हो सकती है. कुछ उपाय दिन के समय कर सकते हैं तो कुछ पूजा के बाद कर सकते हैं. इस साल 29 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत रखा जाएगा. आइए जानें करवा चौथ व्रत पर कौन से 6 आसान उपाय करें.
उपाय- 1
करवा चौथ व्रत के दिन गणेश जी की उपासना करें और दूर्वा के साथ 21 गुड़ की गोलियां बप्पा को चढ़ाएं. साथ में बप्पा के उचित मंत्र का जाप करें. इससे वैवाहिक जीवन की सभी परेशानियों का अंत होगा.
उपाय- 2
करवा चौथ व्रत पर पूजा करने के बाद दूसरी जरूरतमंद सुहागिन महिलाओं को अगर सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी जैसी सुहाग की सामग्री अर्पित करें तो माता पार्वती प्रसन्न होंगी. माता अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद देगी और वैवाहिक संबंध सुधरेगा.
उपाय- 3
11 गोमती चक्र लाल रंग के सिंदूर के डब्बे में रखें और घर में ही किसी साफ जगह पर छिपा दें. इस उपाय को करवा चौथ पर चुपके से कर लें तो दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा.
उपाय- 4
करवा चौथ व्रत पर अगर लाल सिंदूर, इत्र, केसर और चना का सच्चे मन से दान करें तो वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा और अगर अविवाहित हैं तो प्रेम संबंध विवाह के संबंध में बदल सकेगा.
उपाय- 5
करवा चौथ व्रत के दिन अगर 5 की संख्या में बेसन के लड्डू, पेड़े और केले का भोग गाय को कराएं तो इस एक छोटे से उपाय को करने से पति-पत्नी के बीच का टकराव और मनमुटाव दूर होगा. रिश्ते सुधरेंगे.
उपाय- 6
करवा चौथ व्रत पर भगवान गणेश को अगर हल्दी की पांच गांठ चढ़ाएं और साथ में गणेश जी के मंत्र का जाप करें तो आर्थिक स्थिति तो सुधरेगी ही, साथ ही रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा. पति-पत्नी के मन में एक दूसरे के लिए सम्मान की भावना जागेगी.
(डिस्क्लेमर- यह लेख धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिष जानकारियों पर आधारित है. इन उपायों की सफलता की हम पुष्टि नहीं करते। किसी भी उपाय को करने से पहले अपने विवेक का प्रयोग करें और विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)