SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धन तेरस से दिवाली और गोवर्धन पूजा...कब मनेगा कौन-सा पर्व? देखें 5 दिन के त्‍योहार व उनकी तारीखें

Diwali 2026 Calender: दिवाली का 5 दिवसीय महापर्व अब करीब ही है. इस साल धनतेरस से लेकर दिवाली और गोवर्धन पूजा तक ये पांचों पर्व किस-किस तारीख को मनाए जाएंगे. देखें डेट सहित पूरी लिस्‍ट.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 03, 2026, 04:13 PM IST | Updated: Oct 03, 2026, 04:16 PM IST
Image Credit: 5 दिवसीय प्रकाश महापर्व दिपावली की तारीखें. (Photo: AI)
Join

Dhan Teras 2026 : हिंदुओं का महापर्व दीपावली कार्तिक मास की अमावस्‍या को मनाया जाता है. यह पर्व 5 दिन का होता है. खुशियां, रोशनी और धन-समृद्धि के इस पर्व की तारीखों को लेकर असमंजस है. ऐसे में अभी से यह जान लेना बेहतर है कि धनतेरस से लेकर भाईदूज तक सारे पर्व कब मनाए जाएंगे या उनकी सही तारीख क्‍या है?

6 नवंबर से शुरू होगा महापर्व

धन तेरस 2026 : द्रिक पंचांग के अनुसार, 6 नवंबर की सुबह 10:30 बजे से कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रारंभ होगी और 7 नवंबर की सुबह 10:47 बजे तक रहेगी. चूंकि धन तेरस की पूजा रात में की जाती है. इसलिए 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को त्रयोदशी तिथि मानी जाएगी. इस रात मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबेर देव, धन्वंतरि जी और यमराज की पूजा की जाती है. वैसे भी शुक्रवार की धन तेरस बहुत शुभ मानी जाती है क्‍योंकि यह मां लक्ष्‍मी को समर्पित दिन है.  

नरक चतुर्दशी व रूप चौदस : 7 नवंबर की सुबह 10:47 बजे से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी और 8 नवंबर की सुबह 11:27 बजे तक रहेगी. इस साल 7 नवंबर 2026, शनिवार को रूप चौदस या नरक चतुर्दशी मनाई जाएगी. इसे छोटी दिवाली भी कहते हैं. इस दिन सूर्योदय से पूर्व उबटन और तिल का तेल लगाने फिर स्‍नान करने की परंपरा है. मान्‍यता है कि ऐसा करने से सुंदरता बढ़ती है, सेहत बेहतर रहता है.

दिवाली और लक्ष्मी पूजन : इसे बड़ी दिवाली कहते हैं. कार्तिक अमावस्‍या की रात मुख्‍य दिवाली मनाते हैं, शाम को मां लक्ष्‍मी की पूजा करते हैं, दीए जलाते हैं. इस साल 8 नवंबर की सुबह 11:28 बजे से कार्तिक अमावस्‍या प्रारंभ होगी और 9 नवंबर की दोपहर 12:31 बजे तक रहेगी. 8 अक्‍टूबर की रात को दिवाली मनाई जाएगी. इस दिन शाम को प्रदोष काल और स्थिर लग्‍न में पूजा करना सबसे शुभ माना गया है.

गोवर्धन पूजा व अन्नकूट : कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का त्योहार मनाते हैं. इस साल 9 नवंबर की दोपहर 12:31 बजे से प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी और 10 नवंबर की दोपहर 2 बजे समाप्‍त होगी. चूंकि अन्‍नकूट पूजा दिन में होती है, लिहाजा उदयातिथि के अनुसार 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी. इस दिन भगवान श्री कृष्ण को 56 भोग लगाए जाते हैं और पशुधन की पूजा की जाती है.

भाई दूज और यम द्वितीया : कार्तिक शुक्‍ल द्वितीया को भाई दूज (यम द्वितीया) मनाते हैं. इस दिन बहनें अपने भाइयों का तिलक करती हैं, मान्‍यता है कि इससे उनकी उम्र लंबी होती है. इस साल 10 नवंबर की दोपहर 2 बजे से द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी और 11 नवंबर की दोपहर 03:53 बजे समाप्‍त होगी. उदयातिथि के आधार पर भाईदूज 11 नवंबर को मनाई जाएगी.

(Disclaimer: यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES