SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

देवउठनी एकादशी 2026 : कब जागेंगे विष्णु? फिर अगले दिन होगा तुलसी विवाह, शादी के लिए करें ये 1 उपाय

भगवान विष्‍णु 4 महीने की योगन्रिदा में लीन हैं और भक्‍त उनके जागने का इंतजार कर रहे हैं. देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि के जागते ही सभी शुभ कार्यों पर लगा ब्रेक हट जाएगा. साथ ही तुलसी विवाह के साथ शादियां शुरू हो जाएंगी.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 22, 2026, 08:52 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:55 AM IST
Image Credit: देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह होता है, इस दिन कुछ उपाय करें और गलतियां करने से बचें. (Photo:AI)
Join

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी मनाई जाती है. इसे देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं. इसी दिन पाताल लोक में विश्राम कर रहे भगवान विष्‍णु 4 महीने की योगनिद्रा से जागते हैं. इसके अगले दिन भगवान विष्‍णु और तुलसी जी का विवाह होता है. इस साल देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की तारीख क्‍या है, जान लें. श्रीहरि और लक्ष्‍मी जी की कृपा पाने के लिए तो यह दिन खास होते ही हैं, साथ ही जल्‍द शादी का उपाय करने के लिए भी तुलसी विवाह का दिन विशेष होता है.

देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह की डेट

द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अक्‍टूबर 2026 की सुबह 07:15 बजे कार्तिक शुक्‍ल एकादशी तिथि प्रारंभ होगी और 21 नवंबर की सुबह 06:31 बजे समाप्‍त होगी. देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को है. अगले दिन 21 नवंबर को ही एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा और शाम को तुलसी विवाह रचाया जाएगा.

देवशयनी एकादशी यानी कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्‍ल एकादशी तक 4 महीने जब श्रीहरि विष्‍णु आराम करते हैं, तब सृष्टि का कार्यभार शिव जी संभालते हैं. इस दौरान कोई भी शुभ कार्य जैसे - शादी नहीं होती हैं. तुलसी विवाह को भगवान विष्‍णु और तुलसी का विवाह होते ही शादियां प्रारंभ हो जाती हैं.

जल्‍द शादी का उपाय

जिन लोगों की शादी में देरी हो रही है, वे तुलसी विवाह के दिन कुछ खास उपाय कर सकते हैं. इससे उनकी जल्‍द शादी होने के योग बनने की मान्‍यता है.

इसके लिए तुलसी विवाह के दिन जिन लड़का या लड़की की शादी नहीं हो रही है, किसी कारण से बार-बार बाधा आ रही है. वे तुलसी विवाह के दिन शाम को शादी की चुनरी या कलावा तुलसी के पौधे में बांधें. इस दौरान 11 बार "ॐ वल्लभाय स्वाहा" मंत्र बोलें. लड़की यह उपाय कर रही है तो वह चुनरी बांधने के साथ ही तुलसी माता को सिंदूर भी अर्पित करें.

तुलसी विवाह के दिन न करें ये गलतियां

- तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पत्ते न तोड़ें. 
- देवउठनी एकादशी के साथ-साथ इस दिन भी चावल न खाएं. 
- तामसिक चीजों जैसे प्याज-लहसुन, नॉनवेज, शराब आदि न खाएं, न घर में लाएं. 
- इस शुभ दिन काले कपड़े न पहनें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता. किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित पंडित या ज्योतिषी से सलाह जरूर लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES