SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

देव दीपावली पर भूलकर भी न करें ये पांच काम, जानिए कार्तिक पूर्णिमा पर दान के लिए वर्जित सामग्री

कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली का पर्व इस साल 24 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. आइए जानें देव दीपावली पर कौन-से पांच काम बिल्कुल नहीं करने चाहिए और इस पर्व पर किन सामग्रियों का दान वर्जित है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 20, 2026, 23:09 IST | Updated: Nov 20, 2026, 23:14 IST
Join

Dev Deepawali Daan 2026: कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व है. इस दिन बड़े ही धूमधाम से दीपावली पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन देवता पृथ्वी पर उतरकर दीवाली मनाते हैं, ऐसे में उनके स्वागत के लिए घर को दीप जलाकर रोशन किया जाता है ताकि घर में देवताओं का वास हो सके. देव दीपावली इस साल 24 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी. हालांकि, पूरे देश में इस पर्व को मनाया जाता है लेकिन काशी की धरती से इस पर्व का गहरा संबंध है. इस दिन सुबह स्नान आदि करके दान करने का महत्व है. आइए जानें देव दिवाली के पावन पर्व पर कौन-से पांच काम भूल से भी न करें और इस दिन किन सामग्रियों का दान करना पूरी तरह से वर्जित है.

देव दीपावली पर न करें ये पांच काम

किसी के मन को ठेस न पहुंचाएं

देव दीपावली के पावन दिन पर किसी भी गरीब, असहाय, बूढ़े, बच्चे या मजदूर को बुरी बातें न बोलें, उनके मन को ठेस न पहुंचाएं. देव दीपावली पर देवता पृथ्वी पर आते हैं, ऐसे में इस दिन किसी को ठेस पहुंचाने से देवताओं का भी अपमान होता है. 

घर में अंधेरा न रखें

देव दीपावली यानी कार्तिक पूर्णिमा की शाम को घर के कोने-कोने को प्रकाशित करें, किसी भी कमरे में अंधेरा न रहने दें. ऐसा करने के पीछे की वजह यह है कि देवता आपके घर जब पधारें तो हर ओर उजाला होना चाहिए नहीं तो देवता उल्टे पांव लौट सकते हैं.

इन सामग्रियों को दान में न दें

देव दिवाली पर कुछ चीजों का दान भूल से भी न करें. इस दिन चांदी का सामान या बर्तन किसी को भी दान में न दें. कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध का दान भी न करें. ऐसा करने से आपके घर की सुख समृद्धि का नाश हो सकता है. कार्तिक पूर्णिमा पर कुछ सामग्रियों का दान वर्जित है, जैसे- तेल या दीया की जली हुई बाती, नमक का दान, फटे पुराने कपड़े, काला तिल या काला कपड़ा, लोहे से बना सामान.

तामसिक भोजन और नशा

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि एक बहुत पवित्र तिथि होती है, इस तिथि पर देवता पृथ्वी पर उतरते हैं. ऐसे में इस दिन सात्विकता और ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें. नशे या तामसिक भोजन का सेवन भूल से भी न करें. मन और शरीर से अपने आपको शुद्ध रखें.

क्षौर कर्म और वस्त्र

देव दिवाली पर क्षौर कर्म करना भी वर्जित बताया गया है यानी इस दिन बाल या नाखून न काटें. ऐसा करने से पूरा दिन नकारात्मक उर्जा से भरी रह सकती है. वहीं, इस दिन पूजा-पाठ कर रहे हों या न कर रहे हों लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन काले, गहरे नीले, गहरा कत्थई या मटमैले रंग के कपड़े न पहनें. इस दिन पीले, लाल या सफेद रंग के कपड़े पहनने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.

(डिस्क्लेमर- यह लेख सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, इसे किसी भी तरह का ज्योतिषीय परामर्श न समझें, उपाय करने से पहले पुरोहित या ज्योतिषाचार्य से अवश्य सलाह लें.) 

और पढ़ें- आकाश से पृथ्वी तक...पंचतत्वों के सही तालमेल से सुधार सकते हैं घर का वास्तु, सुख-शांति चाहिए तो जानें हर दिशा का गणित

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES