SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ना वीआईपी टिकट, ना कोई दान-पेटी! जानिए कौन से हैं ये 'वीजा वाले बालाजी', जहां मन्नत मांगते ही खुल जाते हैं विदेश के रास्ते

तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित चिलकुर बालाजी मंदिर अपनी अनोखी परंपराओं के लिए जाना जाता है. यहां भक्त विदेश यात्रा और वीजा की अर्जी लगाने आते हैं और 108 परिक्रमा कर मन्नत मांगते हैं.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 05, 2026, 03:04 PM IST | Updated: Oct 05, 2026, 03:35 PM IST
Join

आपने अक्सर मंदिरों में श्रद्धालुओं को फल, फूल, मिठाई और नारियल का प्रसाद ले जाते देखा होगा, जिसे लोग दर्शन के समय भगवान को चढ़ाते हैं.

लेकिन क्या आप भारत के एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में जानते हैं, जहां लोग नारियल नहीं, बल्कि विदेश जाने के लिए वीजा की मन्नत लेकर पहुंचते हैं. इस मंदिर का नाम चिलकुर बालाजी मंदिर है. जो तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित है.

जिन लोगों का विदेश जाने का सपना होता है, वे यहां आकर वीजा वाले भगवान के सामने अपनी अर्जी लगाते हैं. आइए आज इस खबर में आपको इस चमत्कारी मंदिर के रहस्य और मान्यताओं के बारे में डिटेल से बताते हैं.

नहीं चढ़ता कोई चढ़ावा, सादगी ही है यहां की पहचान

हैदराबाद शहर से लगभग 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये मंदिर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को समर्पित है.

इस मंदिर की सबसे अनोखी बात तो ये है कि यहां श्रद्धालुओं से न तो कोई महंगा चढ़ावा लिया जाता है और न ही दान-पेटी का बॉक्स है.

यहां आने वाले लोगों को एक बेहद शांत और सात्विक माहौल मिलता है. जो युवा पढ़ाई, अच्छी नौकरी या करियर के लिए विदेश जाना चाहते हैं, वे यहां आकर भगवान के सामने अपनी मन्नत रखते हैं.

108 प्रदक्षिणा लगाने की है परंपरा

चिलकुर बालाजी मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यहां की परिक्रमा की परंपरा है. जब भी कोई भक्त अपनी मनोकामना लेकर बालाजी के पासा आता है, तो वो पूरे मन से 11 बार मंदिर की परिक्रमा

फिर जब उसका वीजा लग जाता है या विदेश जाने का रास्ता साफ हो जाता है, तो वह दोबारा यहां आकर भगवान का शुक्रिया अदा करने 108 बार परिक्रमा पूरी करता है.

इसी खास नियम की वजह से इस मंदिर को वीजा बालाजी के नाम से देश-विदेश में पहचान मिली है.

नहीं है कोई VIP...

इस मंदिर की एक और बहुत बड़ी खूबी इसकी बराबरी और सादगी है. आजकल बड़े-बड़े धार्मिक स्थलों पर वीआईपी लाइनों और पैसों के दम पर जल्दी दर्शन की होड़ देखने को मिलती है.

लेकिन चिलकुर बालाजी में कोई वीआईपी संस्कृति नहीं चलती. यहां अमीर हो या गरीब, आम नागरिक हो या कोई बड़ा अफसर, सभी को एक ही लाइन में खड़े होकर भगवान के दर्शन करने पड़ते हैं. मंदिर प्रशासन का यह नियम लोगों का दिल जीत लेता है.

युवाओं और विदेश जाने वालों में है भारी क्रेज

वीजा वाले भगवान के रूप में फेमस होने के कारण ये मंदिर युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है.

सोशल मीडिया के दौर में जब भी कोई छात्र या प्रोफेशनल विदेश जाने से पहले यहां पहुंचता है, तो मंदिर परिसर की फोटो और वीडियो इंटरनेट पर जरूर साझा करता है.

यही वजह है कि चिलकुर बालाजी मंदिर आज सिर्फ स्थानीय लोगों की आस्था तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हैदराबाद आने वाले हर पर्यटक के लिए आकर्षण का बड़ा केंद्र बन चुका है.

आस्था और अटूट विश्वास का अनूठा संगम

वैसे तो, कानूनी रूप से किसी भी देश का वीजा मिलना वहां के दूतावास के नियमों और दस्तावेजों की जांच पर निर्भर करता है.

लेकिन श्रद्धालुओं का मानना है कि भगवान बालाजी की कृपा से उनके रास्ते की सारी रुकावटें दूर हो जाती हैं. 

(Disclaimer): यह लेख लोक मान्यताओं, श्रद्धालुओं की आस्था और मीडिया रिपोर्ट्स में उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है. वीजा की स्वीकृति पूरी तरह संबंधित देश के दूतावास और कानूनी प्रक्रियाओं पर निर्भर करती है.

ये भी पढ़ें: उम्मीद की नई किरण: 34 साल बाद खुला ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की जगी आस
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES