छठ पूजा में जन्मे बच्चों के लिए जानें सुंदर नाम, बनी रहेगी सूर्य देव और छठी मैया की जीवनभर कृपा!
Chhath Maiya Inspired Name: छठ मैया और सूर्य देव से प्रेरित कुछ नामों की यहां लिस्ट बताई गई है जिनमें से आप अपने बेटे या बेटी के लिए एक नाम चुन सकते हैं. छठ पूजा में जन्मे बच्चों पर हमेशा सूर्य देव और छठी मैया की कृपा बनी रहती है.
छठ महापर्व लोक आस्था का पर्व माना गया है. इस शुभ मौके पर अगर आपके घर पर बच्चे का जन्म हुआ है तो समझ लें आपके पूरे परिवार पर सूर्य देव और छठी मैया की कृपा है. जिन बच्चों का जन्म छठ पूजा के दौरान नहाय-खाय, खरना-पूजा, सांध्य अर्घ्य या सुबह के अर्घ्य के दिन हुआ हो वो सूर्य देव की कृपा से तेजवान होते हैं और छठी मैया की कृपा से निरोगी रहते हैं. आपके घर छठ पूजा के दौरान बिटिया जन्मी हो या बेटे का जन्म हुआ हो, उनके लिए छठी मैया और सूर्य देव से प्रेरित नामों में से कुछ सुंदर और शुभ नाम को चुन सकते हैं, ताकि बच्चे पर हमेशा सूर्य देव और छठी मैया का आशीर्वाद बरसे. जीवन सुखमय हो और समृद्धि और सफलता प्राप्त होती रहे. आइए कुछ नामों की लिस्ट देखें और जानें कि छठ पूजा के दौरान जन्मे लोग कैसे होते हैं?
बेटी के लिए छठी मैया से प्रेरित नाम
छटा- अपने बेटी के लिए छटा नाम चुन सकते हैं. छटा का सीधा संबंध छठी मैया से है. यह शब्द शक्ति और आस्था का प्रतीक है.
ऊषा- अपनी बिटिया को ऊषा नाम दे सकते हैं जोकि सूर्य देव की पत्नी है. सूर्य की पहली किरण को ऊषा कहा जाता है.
प्रत्युषा- सूर्य देव की दूसरी पत्नी प्रत्युषा है यानी संध्या की देवी, शाम के समय सूर्य देव अपनी पत्नी प्रत्युषा के साथ होते हैं.
तेजस्विनी - यह नाम अपने बेटी के लिए चुन सकते हैं. तेजस्विनी का मतलब है- तेज और उजाले वाली.
प्रभा- प्रभा का अर्थ रोशनी है. यह नाम आभा और पवित्रता का भी प्रतीक है. छठ पूजा में जन्मी बिटिया के लिए यह नाम चुन सकते हैं.
बेटे के लिए सूर्य देव से प्रेरित नाम
अरुण - सूर्य देव के सारथी अरुण देव हैं, सूर्य देव की सुबह की जो लालिमा दिखती है उसे भी अरुण कहा जाता है.
आदित्य - सूर्य देव का ही एक नाम आदित्य है.
मिहिर - मिहिर का अर्थ सूर्य है. वो जो प्रकाश फैलाता हो यानी सूर्य देव
अर्क - सूर्य की किरणों को अर्क कहा जाता है. यह एक बहुत सुंदर छोटा और अर्थ पूर्ण नाम है.
सूर्यांश - सूर्य का अंश या सूर्य का बेटा, सूर्यांश नाम हमेशा से पसंद किया जाने वाला नाम है.
छठ पूजा में जन्मे लोग कैसे होते हैं?
- छठ पूजा में जन्मे लोग सूर्य देव की विशेष कृपा से आत्मविश्वास से भरे होते हैं.
- छठ पूजा में जन्मे लोगों पूरा जीवन यश और सम्मान पाते हैं.
- सूर्य देव की कृपा से तेजस्वी और ऊर्जावान होते हैं.
- छठ पूजा में जन्मे लोग छठी मैया के आशीर्वाद से हमेशा स्वस्थ रहते हैं.
- छठ पूजा में जन्मे लोगों की छठी मैया हमेशा रक्षा करती हैं और आशीर्वाद देती हैं.
(डिस्क्लेमर - यह लेख सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. नाम चुनने से पहले विद्वान या ज्योतिषी से सलाह लें. नाम का प्रभाव व्यक्ति के कर्म और संस्कारों पर निर्भर करता है.)