)
जीवन में अगर कामयाब होना है तो एक सच्चे दोस्त का होना बहुत जरूरी है. लेकिन कुछ लोगों के जिंदगी में ऐसे दोस्त आ जाते हैं जो उनके जीवन को और कठीन बनाती है.
एक सच्चा दोस्त वही होता है, हर मुसीबत में आपके साथ खड़ा हो और हमेशा आपका साथ दे. अगर आप गलत रास्ते पर जा रहे हैं, तो वहां जाने से रोके.
अगर आप किसी नए को दोस्त बना रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. जैसे उनके स्वभाव, उनके आदतों और दूसरों के प्रति उनके व्यवहार को पहचानना बहुत जरूरी होता है.
आचार्य चाणक्य ने अपने नीतियों में बताया है कि सच्चा मित्र चुनने से पहले किस बातों का ध्यान रखना चाहिए. जिसको हम इस खबर में बताएंगे.
आपका पक्का दोस्त तो वही होता है जो आपकी गलत बातें आपके मूंह पर कहे. ऐसा न हो की आपके सामने तो बहुत अच्छा बोले और किसी और के सामने आपकी बुराई करे.
वो कभी भी आपका दोस्त नहीं हो सकता. जो भी ऐसा करता है. इसलिए ऐसे कपटी लोगों से हमेशा दूरी बना कर रखना चाहिए.
इनपर आंख बंद कर के भरोसा करना आपके लिए बहुत भारी हो सकता है. जो भी दोस्त आपके मुंह पर सच बोलने की हिम्मत रखता हो वहीं आपका असली मित्र है.
आपने बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि जैसी संगत वैसी रंगत. तो जी हां, ऐसा ही होता है. चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति की संगति का असर उसके पूरे जीवन पर पड़ता है.
जो लोग गलत आदत अपनाते हैं, नशे में डूबे रहते हैं या जुआ खेलने जैसी बुरी आदतों के शिकार होते हैं, उनसे तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए.
ऐसे लोगों के साथ रहने से आपकी वैल्यू कम होती है. भले ही आप अच्छे इंसान हो लेकिन आपको साथ में रहने के कारण अपमान सहना पड़ेगा.
इसलिए हमेशा साफ सुथरे और अच्छे चरित्र वाले लोगों से ही दोस्ती करनी चाहिए.
किसी भी रिश्ते की तरह दोस्ती में भी एक मर्यादा और सीमा होती है. चाणक्य नीति के अनुसार दोस्तों को एक-दूसरे के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए.
जब कोई व्यक्ति दोस्ती की मर्यादा को लांघकर हद से बाहर जाने लगता है, तो रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है.
एक-दूसरे की निजी जिंदगी का सम्मान करना और विश्वास बनाए रखना बेहद आवश्यक होता है.
अगर मर्यादा का ध्यान न रखा जाए, तो सालों पुरानी मजबूत दोस्ती भी पल भर में टूट कर बिखर सकती है.
चाणक्य नीति में साफ कहा गया है कि किसी भी इंसान की असली पहचान बुरे समय में ही होती है.
जो व्यक्ति केवल आपकी खुशी और अच्छे समय में आपके साथ रहे, वह केवल मतलबी साथी होता है.
जब भी जीवन में कोई परेशानी या बीमारी आए, उस समय जो इंसान बिना किसी स्वार्थ के आपके साथ खड़ा रहे, वही आपका असली मित्र है.
कभी भी दोस्त बनाते समय इंसान का पद या पैसा नहीं देखना चाहिए. इसके बजाय आपको उसके मन और नीयत को देखना चाहिए.
अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो आपके जीवन में सच्चे दोस्त का रहना जरूरी होता है. एक सच्चा दोस्त आपको हमेशा सही सलाह देता है.
हमेशा आपको तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ाता है. अगर आप गलत इंसान को दोस्त बना लेते हैं तो आपका समय पैसा और शांति सब बर्बाद हो जाएगा.
(Disclaimer): यह लेख आचार्य चाणक्य की नीतियों, धार्मिक संदर्भों और सामान्य जीवन दर्शन पर आधारित है. इसका उद्देश्य पाठकों को जागरूक और शिक्षित करना है.