SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बुधवार को इन चीजों का दान करना अति शुभ, खुलते हैं सफलता के नए रास्ते और करियर पकड़ता है रफ्तार!

बुधवार के दिन अगर गणेश जी की पूजा करने के बाद कुछ जरूरी सामग्रियों का दान करें तो यह अति शुभ फलदायी हो सकता है. कुछ ऐसे दान जिनको करने से सफलता के नए रास्ते खुलते हैं और करियर रफ्तार पकड़ता है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 24, 2026, 22:07 IST | Updated: Nov 24, 2026, 22:14 IST
Join

Budhwar Ke Upay: भगवान गणेश की पूजा करने के लिए बुधवार का दिन समर्पित है. इस दिन गणेश जी की पूजा करने से घर में सबकुछ शुभ ही शुभ होता है. मांगलिक कार्य पूरे होते हैं और व्यापार-नौकरी में तरक्की और सफलता पाने का रास्ता खुल जाता है. बुधवार के दिन अगर गणपति बप्पा की उपासना कर जरूरतमंदों में कुछ जरूरी सामग्रियों का दान करें तो जीवन की परेशानियों, ग्रह दोष और बाधाओं का नाश होता है. इस दिन सच्चे मन से दान करें और मन में कोई भी बुरे विचार न लाएं. आइए जानें बुधवार के दिन पूजा के बाद क्या-क्या दान कर सकते हैं.

बुधवार को करें इन सामग्रियों का दान

मूंग का दान

अगर लाख कोशिशों के बाद भी करियर में सफलता नहीं मिल पा रही है, काम बनने में लगातार बाधाएं आ रही हैं या किसी जरूरी काम में विघ्न पड़ रहा है तो आपको बुधवार के दिन पूजा करने के बाद मूंग दान करना चाहिए. सुहागिन महिलाओं को हरी चूड़ियां दान करें. इन चीजों के दान से सफलता के रास्ते खुल जाएंगे.

हरे चारे का दान

बुधवार के दिन किसी भी गोशाले में हरे चारे के लिए धन का दान करें. ऐसा भी कर सकते हैं कि इस दिन गाय का चारा ही दान कर दें. इस एक दान को करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और जीवन की सभी पीड़ाओं व बाधाओं का अंत करते हैं. इस उपाय से एक साथ सभी ग्रह दोष का नाश होता है.

दही का दान

अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपके हर काम में कोई न कोई बाधा आ रही है तो आपको बुधवार के दिन एक विशेष दान करना चाहिए. इससे काम में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी. बुधवार को जरूरतमंदों में दही का दान करें.

बुधवार के दिन गणेश जी की करें पूजा

अगर आप बुधवार के दिन दान करने का मन बना रहे हैं तो इस बात का पूरा ध्यान रखें कि दान से पहले भगवान गणेश की पूजा करें और फिर उनके विशेष मंत्रों का जाप करें. इसके बाद घर के लोगों में प्रसाद बांटें और फिर घर में ही या मंदिर जाकर जरूरतमंदों में दान करें. पूजा के समय गणेश जी के इस मंत्र का जाप कर सकते हैं. मंत्र है-
सिद्धि प्राप्ति हेतु मंत्र- 'श्री वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्व-कार्येशु सर्वदा॥'

(Disclaimer: यह लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे धार्मिक सलाह न मानें, कोई भी उपाय अपनाने से पहले विशेषज्ञ या ज्योतिषाचार्य से सलाह लें, समझदारी से निर्णय लें.)

और पढ़ें- नए घर में प्रवेश करने से पहले अपनाएं ये 4 वास्तु टिप्स, बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES