App

Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी पर इन चीजों का करें सच्चे मन से दान, भगवान विष्णु प्रसन्न हो करेंगे परिवार की सुरक्षा

Anant Chaturdashi 2026 Kab Hai: अनंत चतुर्दशी पर्व पर अगर भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो पूजा के बाद सच्चे मन से कुछ विशेष चीजों का दान कर सकते हैं. दान करने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होंगे और हर कदम पर आपकी सुरक्षा करेंगे.

Anant Chaturdashi: अनंत चतुर्दशी पर इन चीजों का करें सच्चे मन से दान, भगवान विष्णु प्रसन्न हो करेंगे परिवार की सुरक्षा

Anant Chaturdashi 2026 Daan: हिंदू धर्म में भाद्रपद माह में कई महत्वपूर्ण पर्व आते हैं. इस माह में ही भगवान विष्णु के अनंत रूप को समर्पित पर्व अनंत चतुर्दशी भी पड़ता है. अनंत चतुर्दशी के शुभ मौके पर भक्त भगवान अनंत की विधि-विधान से उपासना करते हैं और अपने हाथ पर अनंत सूत्र बांधते हैं. इस साल अनंत चतुर्दशी पर्व 25 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस दिन पूजा करने के बाद अगर कुछ विशेष चीजों का दान करें तो पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और भगवान खुद व्यक्ति को अपनी सुरक्षा में ले लेते हैं.

अनंत चतुर्दशी पर किन चीजों का करें दान

अनाज का दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन अगर अनाज का दान करें तो अति शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इस दान से घर में हमेशा धन-समृद्धि बनी रहती है. अनाज दान करने का नियम ये है कि अनाज दान करते हुए पात्र में 14 मुट्ठी अनाज ही डालें. इस दान से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मां लक्ष्मी का ऐसे घर में वास होता है.

अनंत चतुर्दशी पर अनंत सूत्र का दान करें

अनंत चतुर्दशी पर्व पर हाथ में 14 गांठ वाला अनंत सूत्र बांधने का नियम है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन अनंत सूत्र का दान करने का भी बड़ा महत्व है. इस दान से परिवार पर आया संकट दूर होता है और भगवान विष्णु परिवार के हर सदस्य की सुरक्षा करते हैं.

अनंत चौदस पर जल का दान करें

धार्मिक मान्यता है कि अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर से बाहर निकते है और मां लक्ष्मी के साथ पृथ्वी पर भ्रमण के लिए आते हैं. ऐसे में इस मौके पर अगर 14 पात्रों में जल भरकर प्यासों को या मंदिर में दान करें तो ऐसे घर में लक्ष्मी-नारायण का स्थाई रूप से वास होता है.

हरी वस्तुओं का दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनंत चतुर्दशी पर अगर हरे रंग की चीजों का दान करें तो आर्थिक उन्नती होती है और व्यापार में लाभ के रास्ते खुलते हैं. जैसे हरे फल, हरी सब्जियां, पान के पत्ते आदि का दान करना. इस दिन से एक साथ विष्णु जी की कृपा और बुध ग्रह शुभ प्रभाव जीवन पर बना रहता है.

(डिस्क्लेमर-  यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More