SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवंबर में देवउठनी एकादशी पर अग्नि पंचक का साया, क्या टल जाएंगे सभी मांगलिक कार्य?

नवंबर महीने के पंचक 17 नवंबर 2026 यानी कि आज से शुरू हो रहे हैं. चूंकि पंचक में कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं होता है, तब ऐसे में अगले 5 दिनों में देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह पर्व कैसे मनाए जाएंगे.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 17, 2026, 07:08 IST | Updated: Nov 17, 2026, 07:14 IST
Image Credit: इस साल नवंबर महीने में पंचक के दौरान 3 बड़े व्रत-त्‍योहार पड़ रहे हैं. (Photo:AI)
Join

पंचक में कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य जैसे- शादी, गृहप्रवेश, नए काम की शुरुआत आदि नहीं किए जाते हैं, ये बात अधिकांश लोग जानते हैं. तो अब सवाल यह है कि जब सामान्‍य लोगों के विवाह पंचक में नहीं होते हैं तो नवंबर में तुलसी विवाह पंचक के दौरान कैसे होगा? जी हां, 17 नवंबर 2026 यानी कि आज से पंचक प्रारंभ हो गए हैं और ये 22 नवंबर 2026 तक चलेंगे. इस दौरान अक्षय नवमी, देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह जैसे बड़े पर्व पड़ रहे हैं. ऐसे में लोगों के मन में यह चिंता होना लाजिमी है कि पंचक के साए में तुलसी विवाह कैसे संपन्‍न कराया जाए या फिर इन्‍हें टाल दिया जाए?

नवंबर में अग्नि पंचक

द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 नवंबर 2026 की दोपहर 03:30 बजे से पंचक शुरू होंगे और 22 नवंबर 2026 की सुबह 05:54 बजे समाप्‍त होंगे. 17 नवंबर को दिन मंगलवार है, लिहाजा यह अग्नि पंचक कहलाएंगे. मंगलवार से शुरू होने वाले पंचक अग्नि पंचक होते हैं. इस दौरान 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी है और 21 नवंबर 2026 को तुलसी विवाह है.

अबूझ मुहूर्त होने से नहीं पड़ेगा प्रभाव

ज्‍योतिषविदों का मानना है कि चूंकि देवउठनी एकादशी और तुलसी विवाह का दिन शुभ-मांगलिक कार्यों के लिए अबूझ मुहूर्त होता है, लिहाजा पंचक होने के बावजूद इन दोनों दिनों के पूजा-अनुष्‍ठानों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. बिना किसी रुकावट के देवउठनी एकादशी का व्रत भी रखा जा सकेगा और तुलसी विवाह के दिन धूमधाम से भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह भी कराया जाएगा.

(यह भी पढ़ें: भगवान विष्‍णु नहीं उनके शालिग्राम अवतार से ही क्‍यों होता है तुलसी विवाह? इस साल क्‍या है तारीख) 

आम लोगों की शादियों पर असर?

चूंकि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्‍णु योगनिद्रा से जागते हैं और चातुर्मास समाप्‍त होता है. साथ ही अगले दिन भगवान शालिग्राम का तुलसी से विवाह होता है. ये दोनों ही दिन सनातन धर्म में अबूझ मुहूर्त माने गए हैं, यानी कि इन दिनों में बिना मुहूर्त निकाले कोई भी शुभ-मांगलिक कार्य किया जा सकता है.

लिहाजा 20 और 21 नवंबर को सगाई, शादी, गृहप्रवेश, नए काम की शुरुआत जैसे मांगलिक कार्य पंचक होने के बाद भी किए जा सकते हैं. साथ ही 18 नवंबर को अक्षय नवमी की पूजा भी बिना किसी बाधा के की जा सकेगी. वहीं पंचक के अन्‍य 3 दिनों में शुभ-मांगलिक काम करने से बचना चाहिए.

(यह भी पढ़ें: तुलसी विवाह से शुरू होगा शादियों का सीजन, नवंबर-दिसंबर में मिलेंगे केवल 12 मुहूर्त, देखें लिस्‍ट) 

अग्नि पंचक में इन बातों का रखें ध्‍यान 

धार्मिक मान्‍यता है कि अग्नि पंचक के दौरान कुछ कार्य नहीं करने चाहिए. 
- बिजली और आग को लेकर सावधानी बरतें. 
- पंचक के दौरान निर्माण कार्य की शुरुआत न करवाएं. न ही छत डलवाएं, न नई चौखट लगवाएं. 
- लकड़ी और लकड़ी का कोई भी सामान जैसे फर्नीचर आदि न खरीदें. 
- विवाह मुहूर्त के लिए पंचांग देखें. 
- दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें.  

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी धार्मिक अनुष्ठान या शुभ कार्य से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES