)
आज के समय में लोग अपने पैसे को सही से मैनेज नहीं कर पाते हैं. वैसे पैसों को मैनेज करना सबके बस की बात नहीं होती है. लेकिन आज हम ऐसी नीतियों के बारे में बताएंगे जिसको ध्यान में रखकर आप अपने आर्थिक फैसले ले सकते हैं.
प्राचीन भारत में ही आचार्य चाणक्य ने अपनी किताब अर्थशास्त्र में ऐसी-ऐसी चीजें लिख दी थी, जो आज के नए जनरेशन की दुनिया में भी उतना ही कारगर है जितना की उस समय था.
अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं जो पैसे तो कमा ले रहे हैं, लेकिन पैसे कब खत्म हो जा रहे हैं ये पता ही नहीं चल पाता है. इसका मतलब ये होता है कि आप भी अपने पैसे को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं.
जो लोग पैसों को मैनेज नहीं कर पा रहे हैं, वो इस खबर को ध्यान से पढ़ें.
चाणक्य का कहना है कि अगर आप अपनी पूरी कमाई केवल एक ही कंपनी के शेयर या किसी बिजनेस में लगा देते हैं, तो आपके लिए थोड़ी चिंता की बात है.
ऐसा इसलिए क्योंकि अगर उस कंपनी या शेयर को घाटा होगा तो आपके पूरे पैसे एक साथ जा सकते हैं. इसलिए कभी भी पूरे पैसे एक जगह नहीं लगाने चाहिए.
आप पैसों को अलग-अलग कंपनियों में निवेश कर सकते हैं. साथ ही आप समय-समय पर ये देखते रहें कि की कौन-सी कंपनी फायदा दे रही है और कौन-सा नुकसान दे रही है.
अगर कोई कंपनी नुकसान देती है तो आपको समय रहते वहां से निकल जाना चाहिए.
बस पैसा लगा देना ही समझदारी नहीं होती है. सबसे पहले ये समझना जरूरी होता है कि निवेश काम कैसे करती है.
अगर आप कहीं पैसा लगा रहे हैं, तो सबसे पहले उसके बारे में पूरी जानकारी लेना आपका अधिकार है. पूरी जांच-पड़ताल करने के बाद ही फाइनेंस से जुड़ा कोई भी फैसला लेना चाहिए.
कभी ऐसा न करें की कोई दोस्त बोल दिया लगा दो, तो लगा दिया. हमेशा निवेश से पहले खुद से पूछ लें कि इसमें कितना जोखिम है.
चाणक्य कहते हैं कि, बहुत लोग ऐसे होते हैं कि उनके पास बहुत पैसा होता है पर महीने का आखिरी समय आते-आते सारे पैसे खत्म हो जाते हैं.
फिर अगले सैलरी का इंतजार करने लगते हैं. इसकी बड़ी वजह ये होती है कि उन्हें अपने खर्चों का सही अंदाजा नहीं होता है.
छोटी-छोटी खरीदारी और अनावश्यक खर्च धीरे-धीरे अच्छे बजट को भी बिगाड़ देते हैं. हमेशा अपनी मासिक आय, जरूरी खर्च, कर्ज की किस्तें और बचत का पूरा रिकॉर्ड रखना चाहिए.
समय-समय पर अपने खर्चों की लिस्ट बनाकर अनावश्यक चीजों पर रोक लगा देना चाहिए.
(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी ऐतिहासिक नीतियों और सामान्य वित्तीय समझ पर आधारित है. किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें.