App

राजस्थान में आज काउंटिंग का महासंग्राम: EVM खुलते ही जयपुर में खिला कमल! सांगानेर पंचायत समिति के वार्ड 1 से BJP के अर्जुन कुमावत की जीत

राजस्थान के 37 जिलों में पंचायतीराज चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. जिला परिषद और पंचायत समितियों के 8,818 वार्डों के नतीजे आज आएंगे. करीब 2.5 करोड़ मतदाताओं का जनादेश 29,177 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेगा.

राजस्थान में आज काउंटिंग का महासंग्राम: EVM खुलते ही जयपुर में खिला कमल! सांगानेर पंचायत समिति के वार्ड 1 से BJP के अर्जुन कुमावत की जीत
Image Credit: राजस्थान की गांवों की सरकार का महाफैसला आज.

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के नतीजों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. चार चरणों में हुए मतदान के बाद 37 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के 8,818 वार्डों की मतगणना शुरू हो चुकी है. करीब ढाई करोड़ मतदाताओं का जनादेश 29,177 प्रत्याशियों की सियासी तकदीर तय करेगा. जिला परिषद के 1,275 और 419 पंचायत समितियों के 7,543 वार्डों के नतीजे सामने आएंगे. जयपुर जिले में सबसे बड़ी चुनावी जंग देखने को मिल रही है, जहां 443 वार्डों के लिए 1,291 प्रत्याशी मैदान में हैं. यहां 13.35 लाख से ज्यादा वोटों की गिनती हो रही है. राजधानी जयपुर में भवानी निकेतन केंद्र पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है. ईवीएम से निकलने वाले नतीजों के साथ गांवों की सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी. अब सभी की निगाहें चुनावी नतीजों पर टिकी हैं. कहीं जीत का जश्न मनेगा तो कहीं प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को निराशा हाथ लगेगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो