SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

Rajasthan Panchayat Election Live: दूसरे चरण में 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में मतदान आज, 1.06 करोड़ वोटर्स चुनेंगे गांव की सरकार

Rajasthan Panchayat Election Live: राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा. डूंगरपुर की 201 पंचायतों में भी वोटिंग होगी. 1.06 करोड़ से ज्यादा मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे. सुरक्षा के लिए 2,840 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे.

Reported By Ansh Raj
Published: Oct 30, 2026, 06:52 AM IST | Updated: Oct 30, 2026, 08:36 AM IST
Image Credit: Rajasthan Panchayat Election Live
Join

Rajasthan Panchayat Election 2026 Live: राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज सरपंच और पंच पदों पर मतदान होगा. प्रदेश के 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में वोटिंग कराई जाएगी. इस दौरान 1 करोड़ 6 लाख 56 हजार 127 मतदाता अपने गांव की सरकार चुनेंगे. डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों की 201 ग्राम पंचायतों में भी मतदान होगा. यहां 570 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है. सरपंच पद के लिए 1,358 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी 2,840 पुलिस जवानों के पास रहेगी. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. 

30 Oct 2026, 8:16 AM

सीकर: पंच-सरपंच चुनाव के लिए मतदान शुरू, 803 बूथों पर वोट डाल रहे ग्रामीण

सीकर जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है. सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोटर्स पहुंचने लगे. कई बूथों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं. गांव की सरकार चुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह है. पहले चरण में जिले की 192 ग्राम पंचायतों में सरपंच और 2,091 वार्ड पंच पदों के लिए वोटिंग हो रही है. सरपंच पद के लिए 1,516 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पाटन, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, खंडेला, अजीतगढ़ और पिपराली पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जा रहा है.

जिले में 803 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 7 लाख 96 हजार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. वोटिंग पूरी होने के बाद मतगणना होगी. जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्थानीय मुद्दों और प्रत्याशियों से जुड़ाव के आधार पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं.

30 Oct 2026, 8:13 AM

Rajasthan Panchayat Election

करौली जिले की 88 ग्राम पंचायतों में तीन पंचायत समितियों के तहत मतदान हो रहा है. यहां 2 लाख 64 हजार 819 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. मतदान के लिए 271 पोलिंग बूथों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.

30 Oct 2026, 8:11 AM

Rajasthan Panchayat Election

राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा ने करीब एक दर्जन ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए.

30 Oct 2026, 8:02 AM

Rajasthan Panchayat Election

पंचायत चुनाव-2026 गांव की सरकार चुनने के लिए लोकतंत्र का उत्सव. पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान. हल्की ठंड के बीच भी मतदाताओं का उत्साह बरकरार. घूंघट की ओट से वोट, लाठी के सहारे लोकतंत्र की चौखट तक बुजुर्ग. पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में भी उत्साह. कोई घूंघट में पहुंचा, तो कोई लाठी के सहारे मतदान केंद्र. हल्की ठंड भी नहीं रोक पा रही मतदाताओं के कदम.

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर नजर आ रहे लोकतंत्र के अलग-अलग रंग. महिलाएं घर की चौखट लांघकर चुन रहीं गांव का मुखिया. बुजुर्ग उम्र की बाधा पार कर निभा रहे लोकतंत्र का फर्ज. पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में अलग ही जोश. जयपुर जिले की 112 ग्राम पंचायतों में हो रहा मतदान. 112 सरपंच और 1182 वार्ड पंच पदों के लिए वोटिंग. जिले की पांच पंचायत समितियों के 413 मतदान केंद्रों पर मतदान. 3 लाख 78 हजार 364 मतदाताओं को मतदान का अधिकार. शाम 6 बजे तक बैलेट पेपर से मतदान.

30 Oct 2026, 7:38 AM

जयपुर: बारिश के बीच भी मतदान केंद्रों पर उमड़े वोटर्स, गांव की सरकार चुनने को दिखा उत्साह

 

जयपुर जिले में पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. बारिश भी वोटर्स का जोश कम नहीं कर पाई. सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही लोग केंद्रों पर पहुंचने लगे. महिला मतदाता भी घर का कामकाज छोड़कर सबसे पहले वोट डालने पहुंचीं.

जिले की 112 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान हो रहा है. पांच पंचायत समितियों—आमेर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी, शाहपुरा और अमरसर में गांव की सरकार चुनी जाएगी.

इन चुनावों में 112 सरपंच और 1,182 वार्ड पंच पदों के लिए वोट डाले जा रहे हैं. मतदान के लिए जिले में 413 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3 लाख 78 हजार 364 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे.

मतदान सुबह से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा. इस बार मतदाता ईवीएम की जगह बैलेट पेपर के जरिए गांव का मुखिया चुन रहे हैं.

बारिश की बूंदों के बीच मतदान केंद्रों पर पहुंचते मतदाता लोकतंत्र के इस उत्सव में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं.

30 Oct 2026, 6:57 AM

3,044 पंचायतों में 2 से 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

प्रदेश की 3,626 ग्राम पंचायतों में प्रत्याशियों की संख्या के हिसाब से मुकाबले की तस्वीर भी साफ हो गई है. 3,044 ग्राम पंचायतों में 2 से 9 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है. 527 पंचायतों में 10 से 19 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं, 8 ग्राम पंचायतों में 20 से 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. किसी भी ग्राम पंचायत में 30 या उससे ज्यादा प्रत्याशी नहीं हैं.

30 Oct 2026, 6:56 AM

प्रदेश में कहां कितने प्रत्याशी मैदान में?

दूसरे चरण में सरपंच पद के लिए सबसे ज्यादा 1,551 प्रत्याशी जोधपुर जिले में हैं. इसके बाद सीकर में 1,516, डूंगरपुर में 1,362, अलवर में 1,336, जालोर में 1,334 और भीलवाड़ा में 1,280 उम्मीदवार मैदान में हैं.

30 Oct 2026, 6:56 AM

Rajasthan Panchayat Chunav

जयपुर में औसतन एक सरपंच पद के लिए 8 से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं. यहां ईवीएम की जगह बैलेट पेपर से मतदान होगा. वोटिंग खत्म होने के बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना की जाएगी.

30 Oct 2026, 6:56 AM

पंचायत समिति के अनुसार प्रत्याशियों की संख्या

- आमेर: 25 ग्राम पंचायतों में 209 प्रत्याशी.
- जालसू: 25 ग्राम पंचायतों में 207 प्रत्याशी.
- रामपुरा डाबड़ी: 21 ग्राम पंचायतों में 187 प्रत्याशी.
- अमरसर: 22 ग्राम पंचायतों में 167 प्रत्याशी.
- शाहपुरा: 19 ग्राम पंचायतों में 155 प्रत्याशी.

30 Oct 2026, 6:56 AM

जयपुर: 112 ग्राम पंचायतों में 925 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

जयपुर जिले की सभी 112 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मुकाबला होगा. यहां 925 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. जिले के 413 मतदान केंद्रों पर 3 लाख 78 हजार 364 मतदाता वोट डालेंगे. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा.

30 Oct 2026, 6:55 AM

Rajasthan Panchayat Election

डूंगरपुर जिले में 5 लाख से अधिक मतदाता अपने गांव का मुखिया चुनेंगे. मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए 2,840 पुलिस जवान तैनात रहेंगे. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी.

30 Oct 2026, 6:55 AM

डूंगरपुर 201 पंचायतों में 570 बूथों पर वोटिंग

डूंगरपुर जिले की 7 पंचायत समितियों की 201 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान होगा. सुबह 7 बजे से 570 बूथों पर वोटिंग शुरू होगी. सरपंच पद के लिए 1,358 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि 2 पंचायतों में पूरी कोरम और 6 पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं.

30 Oct 2026, 6:54 AM

दूसरे चरण में आज सरपंच-पंच के लिए मतदान

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में आज 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा. सरपंच पद के लिए कुल 21,839 प्रत्याशी मैदान में हैं. प्रदेश के 1 करोड़ 6 लाख 56 हजार 127 मतदाता गांव की सरकार चुनेंगे. मतदान के लिए 11,799 केंद्र बनाए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES