भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /बूंदी में देर रात दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: बड़े भाई की अस्पताल में मौत

बूंदी में देर रात दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: बड़े भाई की अस्पताल में मौत

बूंदी के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में दो भाइयों के बीच विवाद में बड़े भाई की मौत हो गई. छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर लोहे के सरिये से हमला किया था. जिसमें कोटा के MBS अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

Written ByAman Singh
Published: Oct 23, 2026, 07:19 PM IST|Updated: Oct 23, 2026, 07:30 PM IST
joinshare
बूंदी में देर रात दो भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: बड़े भाई की अस्पताल में मौत
Image Credit: Zee Media

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

राजस्थान के बूंदी जिले के केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दो भाइयों के बीच विवाद में बड़े भाई की हत्या हो गई. ईश्वर नगर में रहने वाले छोटे भाई रामहेत मीणा (38) ने बड़े भाई चेतराम मीणा (46) के सिर पर लोहे के सरिये से वार कर दिया. गंभीर चोट लगने से चेतराम अचेत होकर गिर पड़ा.

इलाज के दौरान शख्स की मौत

परिजन उसे केशोरायपाटन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से गंभीर हालत में देर रात उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर पहले भी झगड़े हो चुके थे.

यह भी पढ़ें- सीकर की नीमकाथाना सब जेल से दुष्कर्म का आरोपी फरार, संत्री को धक्का देकर कूदा दीवार

गुरुवार रात शराब के नशे में एक बार फिर विवाद हुआ. इस दौरान छोटे भाई रामहेत ने बड़े भाई चेतराम के साथ मारपीट शुरू कर दी और लोहे के सरिये से उसके सिर पर हमला कर दिया. दोनों भाई खेती करते थे और एक ही घर में रहते थे, लेकिन उनके कमरे अलग-अलग थे.

आरोपी छोटा भाई रामहेत डिटेन

केशोरायपाटन थाने की एसआई संतोष चंद्रावत ने बताया कि देर रात ईश्वर नगर में मारपीट की सूचना मिली थी. घायल चेतराम को परिजन एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया है. आरोपी छोटे भाई रामहेत को डिटेन कर लिया गया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

यह भी पढ़ें- दौसा में 16 साल की गर्भवती किशोरी से दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच तेज

पढ़ें एक और बड़ी खबर

कोटा जिले के अनंतपुर थाना इलाके के रामचरण सर्किल पर एक ऑटो चालक पर चार बदमाशों ने लाठियों से हमला कर दिया. इस हमले में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके साथ ही बदमाशों ने ऑटो को भी पलट दिया और तोड़फोड़ की.

ऑटो चालक महेंद्र कुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है उसपर चार बदमाशों ने डंडों से हमला कर दिया और उसका ऑटो पलट कर तोड़फोड़ की. उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां उसका इमरजेंसी में उपचार चल रहा है. अनंतपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Reporter- Ramawatar Isran

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Rajasthan Crime