भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /सीकर की नीमकाथाना सब जेल से दुष्कर्म का आरोपी फरार, संत्री को धक्का देकर कूदा दीवार

सीकर की नीमकाथाना सब जेल से दुष्कर्म का आरोपी फरार, संत्री को धक्का देकर कूदा दीवार

सीकर के नीमकाथाना सब जेल से गुरुवार दोपहर दुष्कर्म के मामले में बंद विचाराधीन कैदी सचिन धानका (22) फरार हो गया. कचरे की बाल्टी बाहर रखने के दौरान उसने संत्री को धक्का दिया और जेल की दीवार कूदकर भाग निकला.

Reported ByAshok Singh Shekhawat
Published: Oct 22, 2026, 11:08 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 11:18 PM IST
joinshare
सीकर की नीमकाथाना सब जेल से दुष्कर्म का आरोपी फरार, संत्री को धक्का देकर कूदा दीवार
Image Credit: Zee Media

About the Author

    Ashok Singh Shekhawat

    Ashok Singh Shekhawat

    अशोक सिंह शेखावत सीकर (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 23 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।विज्ञान, विधि (LL.B.), फार्मास्यूटिकल्स और पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त शेखावत जी ने अपने करियर की शुरुआत राजकीय अस्पताल, झुंझुनूं में 7 वर्षों तक बतौर फार्मासिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया क्षेत्र में कदम रखते हुए राजस्थान पत्रिका, इंडिया टुडे और ईटीवी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR, राजस्थान) से अधिस्वीकृत पत्रकार (संख्या: 1410) के रूप में उन्हें रक्षा व शहीद परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए वे सीकर व झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

    2

    अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

    3

    जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

    4

    'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

    5

    Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    राजस्थान के सीकर जिले में नीमकाथाना सब जेल से गुरुवार दोपहर दुष्कर्म के मामले में बंद एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया. कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. कैदी जेल परिसर से कचरे की बाल्टी बाहर रखने के दौरान ड्यूटी पर तैनात संत्री को धक्का देकर पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गया. घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकाबंदी करवाकर फरार कैदी की तलाश शुरू की.

    दीवार कूदकर कैदी फरार

    जेलर रमेश पुरोहित ने बताया कि फरार कैदी सचिन धानका (22) निवासी भराला, थाना सदर नीमकाथाना दुष्कर्म के मामले में 25 अगस्त 2026 से सब जेल में बंद था. आज दोपहर नगर पालिका का कचरा संग्रहण करने वाला ट्रैक्टर-ट्रॉली चली गई. इस कारण जेल के अंदर रखी कचरे की बाल्टी बाहर रखने के लिए कैदी को कहा गया. इसी दौरान उसने मौका पाकर ड्यूटी पर तैनात संत्री को धक्का दिया और पीछे की दीवार कूदकर फरार हो गया.

    यह भी पढ़ें- दौसा में 16 साल की गर्भवती किशोरी से दुष्कर्म का मामला, पुलिस जांच तेज

    जेल प्रशासन में मची अफरा-तफरी

    कैदी के फरार होने का पता चलते ही जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई. जेलकर्मियों ने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. इसके बाद उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करवाया गया. घटना ने जेल परिसर में कैदियों की आवाजाही, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

    घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी करवाई और संभावित रास्तों पर पुलिस टीमें भेजीं. डीएसपी सुशील मान के नेतृत्व में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. पुलिस आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश कर रही है. डीएसपी सुशील मान ने बताया कि फरार कैदी के खिलाफ कोतवाली थाने में दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज है. पुलिस की ओर से कैदी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जेल की दीवार पीछे से टूटी हुई थी. इसी कारण कैदी मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    Sikar News