SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन हैं पारस सिंघवी? 5वीं बार पार्षद, डिप्टी मेयर से उदयपुर के मेयर तक का सफर, जानें उनके बारे में सब कुछ!

Who is Paras Singhvi: उदयपुर के नए मेयर पारस सिंघवी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं. पांचवीं बार पार्षद बने सिंघवी पहले डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. छात्रसंघ की राजनीति से सफर शुरू करने वाले सिंघवी होटल और ट्रैवल कारोबार से भी जुड़े हैं. जानिए उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि, राम मंदिर आंदोलन से जुड़ा सफर और संपत्ति की जानकारी.

Written By Ansh Raj
Published: Sep 21, 2026, 02:15 PM IST | Updated: Sep 21, 2026, 02:20 PM IST
Image Credit: Paras Singhvi Udaipur new Mayor
Join

Paras Singhvi Udaipur new Mayor: उदयपुर नगर निगम के 7वें बोर्ड के मेयर चुने गए पारस सिंघवी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं. मेयर चुनाव में उन्हें 56 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की पूनम कुंवर राठौड़ को 24 वोट मिले. सिंघवी इससे पहले डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. पांचवीं बार पार्षद बने पारस सिंघवी ने नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 24 से जीत दर्ज की थी.


छात्रसंघ की राजनीति से शुरू किया सफर
पारस सिंघवी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्रसंघ की राजनीति से की थी. इसके बाद वह सक्रिय राजनीति में आगे बढ़े. उदयपुर नगर निगम में भाजपा के 53 पार्षद होने और 3 निर्दलीय पार्षदों के समर्थन के बाद उनका मेयर चुना जाना तय माना जा रहा था. व्यापारिक संगठनों में भी उनकी मजबूत पकड़ बताई जाती है.


राम मंदिर आंदोलन में भी रहे शामिल
10 मई 1964 को जन्मे पारस सिंघवी की उम्र 62 वर्ष है. उनके राजनीतिक सफर में राम मंदिर आंदोलन का भी उल्लेख मिलता है. 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के दौरान वह लखनऊ से अयोध्या तक पैदल यात्रा पर गए थे. उन्हें सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर का करीबी माना जाता है. इसके अलावा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ भी उनके अच्छे संबंध बताए जाते हैं.


होटल और ट्रैवल्स का कारोबार
राजनीति के साथ पारस सिंघवी कारोबार से भी जुड़े हैं. वह पेशे से बिजनेसमैन हैं और होटल व ट्रैवल्स का व्यवसाय करते हैं. उदयपुर में पारस ट्रैवल्स के नाम से उनकी बसें चलती हैं. इसके अलावा उनका पारस होटल भी है. उन्होंने बीकॉम तक पढ़ाई की है.


चुनावी हलफनामे में 3.69 करोड़ की संपत्ति
चुनावी हलफनामे के मुताबिक पारस सिंघवी की कुल संपत्ति 3.69 करोड़ रुपये बताई गई है. राजनीतिक अनुभव और कारोबार के साथ अब वह उदयपुर नगर निगम के मेयर की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनके कार्यकाल में शहर के विकास, नगर निगम के कामकाज और आगामी प्रशासनिक फैसलों पर नजर रहेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES