SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टोंक शहर में जानी थी 3 करोड़ की स्मैक, सरोली मोड़ पर पुलिस ने ऐसे किया तस्कर का भंडाफोड़

टोंक पुलिस ने सरोली मोड़ पर कार्रवाई कर 1 किलो 475 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है, जब्त की है. झालावाड़ निवासी रमेश तंवर गिरफ्तार हुआ. झालावाड़ में भी 13 ग्राम स्मैक और 2 किलो टांका बरामद किया गया.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 22, 2026, 16:16 IST | Updated: Nov 22, 2026, 16:21 IST
Image Credit: सरोली मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.
Join

राजस्थान में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 3 करोड़ रुपये कीमत की स्मैक जब्त की है. DST टीम और घाड़ थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 किलो 475 ग्राम स्मैक बरामद कर झालावाड़ निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

सरोली मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में DST टीम और घाड़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. पुलिस ने घाड़ थाना क्षेत्र के सरोली मोड़ पर संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर तस्कर रमेश तंवर को गिरफ्तार किया. आरोपी झालावाड़ का निवासी बताया जा रहा है.

पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 475 ग्राम स्मैक बरामद की. जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास मौजूद स्मैक की सप्लाई टोंक शहर के सुनील और नरेंद्र को की जानी थी.

यह भी पढ़ें- पुलिस से बचने के लिए पाले थे 8 कुत्ते: फिर भी नवरात्र की एक भूल ने पहुंचा दिया सीधा सलाखों के पीछे

आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं 10 मामले
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रमेश तंवर के खिलाफ पहले भी करीब 10 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं. पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है, ताकि स्मैक तस्करी के कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

DST टीम और घाड़ थाना पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में स्मैक तस्करी के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है. पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है.

झालावाड़ में भी स्मैक और टांका बरामद
इससे पहले झालावाड़ कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उसके कब्जे से 13 ग्राम स्मैक और 2 किलोग्राम टांका बरामद किया.

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के अनुसार, कोतवाली सीआई मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई थी. टीम ने नेशनल हाईवे-52 पर देवरी घटा इलाके में गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोका.

एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार
तलाशी के दौरान युवक के पास से 13 ग्राम अवैध स्मैक और 2 किलोग्राम टांका बरामद हुआ. पुलिस ने दोनों मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीरमचंद निवासी कोटड़ी जागीर, थाना घाटोली के रूप में हुई है. इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम ने भी सहयोग किया. पुलिस अब दोनों मामलों में नशे की सप्लाई और तस्करी से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है.
 

Reporter- BHUPENDAR SINGH SOLANKI

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES