Tonk : टोंक नगर परिषद सभापति चुनाव के नतीजों के बाद जिले की राजनीति में सियासी चर्चाएं तेजी से परवान चढ़ने लगी हैं. नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 59 में से 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जिसके बाद पार्टी प्रत्याशी मयंक गोयल ने सभापति पद पर कब्जा जमाया. इस पूरी चुनावी प्रक्रिया और रणनीति के बीच कांग्रेस नेता हंसराज गाता की राजनीतिक सक्रियता और चुनावी प्रबंधन ने राजनीतिक गलियारों का ध्यान अपनी ओर खींचा है.
पायलट कैंप से जुड़े और लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहने वाले हंसराज गाता की भूमिका चुनाव के दौरान पार्षदों को एकजुट रखने और सटीक रणनीति तैयार करने में अहम मानी जा रही है. चुनावी सफलता के बाद अब पार्टी कार्यकर्ताओं और राजनीतिक हलकों में ये सवाल है कि क्या टोंक कांग्रेस में वे एक नए नेतृत्व के रूप में उभर रहे हैं और क्या आने वाले समय में उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ? इन्हीं तमाम राजनीतिक कयासों और उनकी चुनावी भूमिका को लेकर हमारे संवाददाता भूपेंद्र सिंह ने हंसराज गाता से खास बातचीत की है, जो टोंक के राजनीतिक पटल पर खासी चर्चा का विषय बनी हुई है.
नगर परिषद,टोंक
कुल वार्ड: 60
कुल निर्वाचित पार्षद: 59
निर्वाचित अध्यक्ष: मयंक गोयल
संबंधित दल: आईएनसी (कांग्रेस)
कुल प्राप्त मत: 38
नगरपालिका, मालपुरा
कुल वार्ड: 40
कुल निर्वाचित पार्षद: 40
निर्वाचित अध्यक्ष: जितेन्द्र कुमार जैन
संबंधित दल: बीजेपी
कुल प्राप्त मत: 31
नगरपालिका, टोडारायसिंह
कुल वार्ड: 35
कुल निर्वाचित पार्षद: 35
निर्वाचित अध्यक्ष: संत कुमार जैन
संबंधित दल: बीजेपी
कुल प्राप्त मत: 28
नगरपालिका, डिग्गी
कुल वार्ड: 25
कुल निर्वाचित पार्षद: 25
निर्वाचित अध्यक्ष: अरविंद शर्मा
संबंधित दल: बीजेपी
कुल प्राप्त मत: 15
नगरपालिका, लाम्बाहरसिंह
कुल वार्ड: 20
कुल निर्वाचित पार्षद: 20
निर्वाचित अध्यक्ष: सोनिया कुमारी स्वर्णकार
संबंधित दल: बीजेपी
कुल प्राप्त मत: 14
नगरपालिका, निवाई
कुल वार्ड: 40
कुल निर्वाचित पार्षद: 40
निर्वाचित अध्यक्ष: नरेंद्र कुमार शर्मा
संबंधित दल: बीजेपी
कुल प्राप्त मत: 21
नगरपालिका, पीपलू
कुल वार्ड: 20
कुल निर्वाचित पार्षद: 20
निर्वाचित अध्यक्ष: रमेश
संबंधित दल: बीजेपी
कुल प्राप्त मत: 13
नगरपालिका, देवली
कुल वार्ड: 35
कुल निर्वाचित पार्षद: 35
निर्वाचित अध्यक्ष: कजोड़ी देवी
संबंधित दल: बीजेपी
कुल प्राप्त मत: 24
नगरपालिका, उनियारा
कुल वार्ड: 20
कुल निर्वाचित पार्षद: 20
निर्वाचित अध्यक्ष: नरेश कुमार गुर्जर
संबंधित दल: आईएनसी (कांग्रेस)
कुल प्राप्त मत: 12
नगरपालिका, दूनी
कुल वार्ड: 20
कुल निर्वाचित पार्षद: 20
निर्वाचित अध्यक्ष: अर्चना देवी
संबंधित दल: बीजेपी
कुल प्राप्त मत: 10