SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टीकाराम जूली का भजनलाल सरकार पर हमला, बोले- तीन साल में घोषणाओं के अलावा कुछ नहीं हुआ

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार के तीन साल के कामकाज पर सवाल उठाए. उन्होंने पेयजल, किसानों, सड़क और जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर सरकार पर वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया. जूली ने कहा कि धरातल पर काम नजर नहीं आ रहा.

Written By Ansh Raj
Published: Nov 15, 2026, 22:30 IST | Updated: Nov 15, 2026, 22:31 IST
Image Credit: Tika Ram Jully
Join

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार के तीन साल के कार्यकाल को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार आमजन से जुड़े बुनियादी मुद्दों पर राहत देने में नाकाम रही है. चुनाव के दौरान किए गए वादे अब तक पूरे नहीं हुए और धरातल पर काम नजर नहीं आ रहा. जूली ने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से ऐसा महसूस नहीं हो रहा कि कोई सरकार काम कर रही है. उनके मुताबिक, सरकार की ओर से आमजन के हित में कोई नई और प्रभावी योजना भी सामने नहीं आई है.

पेयजल योजनाओं पर उठाए सवाल

जूली ने कहा कि अलवर सहित प्रदेश के कई इलाकों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए ईआरसीपी का नाम बदलकर रामजल सेतु परियोजना कर दिया गया. यमुना और नर्मदा का पानी लाने की घोषणाएं भी हुईं, लेकिन आमजन को अब तक इनका वास्तविक लाभ नहीं मिला है. उन्होंने सवाल किया कि इन परियोजनाओं का पानी जनता तक कब पहुंचेगा?

किसानों से किए वादे पूरे नहीं होने का आरोप

नेता प्रतिपक्ष ने किसान सम्मान निधि बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने, बाजरे की समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू करने, हरियाणा के बराबर डीजल-पेट्रोल की कीमतें करने और किसानों की आय दोगुनी करने के वादों को लेकर भी सरकार को घेरा. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान किए गए ये वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं और किसानों को राहत का इंतजार है.

सड़क और हर घर नल योजना पर भी निशाना

जूली ने कहा कि चुनाव के समय प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाने और हर घर तक नल से जल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे. लेकिन आमजन को इन घोषणाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने सरकार के दावों और जमीनी स्थिति के बीच अंतर होने का आरोप लगाया.

पुरानी योजनाओं को बंद करने का भी आरोप

टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने पूर्ववर्ती सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया या उनका लाभ आमजन तक प्रभावी तरीके से नहीं पहुंचाया. उन्होंने पिछले तीन साल के कार्यकाल को कुशासन का दौर बताते हुए कहा कि जनता को केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि ठोस काम चाहिए.

जूली ने सरकार से सवाल किया कि किसानों, युवाओं, आम नागरिकों और पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को राहत देने के वादे आखिर कब पूरे होंगे?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES