SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अलवर में ATM उखाड़ने पहुंचे चोर: इंडियन बैंक में चोरी की कोशिश नाकाम, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

Alwar News: अलवर शहर के बिजली घर चौराहे पर अज्ञात चोरों ने इंडियन बैंक के ATM को उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके. घटना के बाद बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Written By Aman Singh
Published: Oct 13, 2026, 08:20 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 08:34 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर के बिजली घर चौराहे पर अज्ञात चोरों ने इंडियन बैंक के ATM को उखाड़ने की कोशिश की, लेकिन वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. घटना सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन में खलबली मच गई. मामले में बैंक मैनेजर की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.

चोरों की कोशिश नाकाम

जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोर बिजली घर चौराहे स्थित इंडियन बैंक के ATM को निशाना बनाने पहुंचे थे. चोरों ने ATM उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन उनकी कोशिश नाकाम रही. घटना की जानकारी मिलने के बाद बैंक प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को सूचना दी. इसके बाद बैंक मैनेजर की ओर से कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को अंजाम देने के लिए कितने लोग पहुंचे थे और उन्होंने ATM उखाड़ने की कोशिश किस तरह की. साथ ही आरोपियों के आने-जाने के रास्तों और संभावित ठिकानों के संबंध में भी सुराग जुटाए जा रहे हैं.

ATM उखाड़ने की कोशिश ने बैंकिंग सुरक्षा को लेकर बढ़ाई चिंता

फिलहाल ATM उखाड़ने की कोशिश करने वाले आरोपियों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकेगा. शहर के व्यस्त इलाके में ATM को निशाना बनाने की इस कोशिश ने बैंकिंग सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

पढ़े एक और बड़ी खबर

धौलपुर जिले के कोतवाली थाना इलाके के गांव में भैंसेना का पुरा में अज्ञात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया. एक मकान से नगदी और आभूषण पार किए हैं, तो वहीं दूसरे मकान में दीवार तोड़ते समय जगार होने की वजह से चोर फरार हो गए. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया. गृहस्वामी रामबाबू लोधी निवासी भैंसेना का पुरा ने बताया कि बीती रात अज्ञात चोरों ने उसके मकान को निशाना बनाया है. मकान का दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुस गए. करीब 5000 की नगदी समेत सोने की करधनी मंगलसूत्र समेत अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए.

दूसरा चोरी का प्रयास भैसेना गांव में किया है. मकान की दीवार तोड़कर जैसे ही चोरों ने अंदर घुसने का प्रयास किया, तो लोग जग गए, जिसके बाद चोर अंधेरे में फरार हो गए. घटना से ग्रामीणों में दहाशत देखी जा रही है. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है. स्थानीय पंचायत के निवर्तमान सरपंच यादव सिंह लोधी ने बताया कि पुलिस को रिपोर्ट दी है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES