SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीकर के SSB जवान विक्रम सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सीकर के नीमकाथाना क्षेत्र के SSB जवान विक्रम सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. उनकी पार्थिव देह गांव पहुंचने पर तिरंगा यात्रा निकाली गई. SSB की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी. अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए.

Reported By Ashok Singh Shekhawat Written By Ansh Raj
Published: Nov 15, 2026, 22:22 IST | Updated: Nov 15, 2026, 22:25 IST
Image Credit: SSB Jawan Vikram Singh
Join

सीकर जिले के नीमकाथाना क्षेत्र के ढाणी सेवागावली निवासी SSB जवान विक्रम सिंह का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. जवान के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. उनकी पार्थिव देह देर रात नीमकाथाना पहुंची. रविवार सुबह जवान के सम्मान में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसमें बड़ी संख्या में युवा, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए. हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता के जयकारों के साथ अपने वीर जवान को अंतिम विदाई दी.

जाट छात्रावास से गांव तक निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा जाट छात्रावास से शुरू हुई और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जवान के पैतृक गांव ढाणी सेवागावली पहुंची. यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. तिरंगे में लिपटी जवान की पार्थिव देह को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं. पूरे रास्ते भारत माता के जयकारे गूंजते रहे.

बिहार के किशनगंज में तैनात थे विक्रम सिंह

जानकारी के अनुसार, विक्रम सिंह बिहार के किशनगंज में SSB की 12वीं बटालियन में तैनात थे. 13 नवंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद कंपनी कमांडर उन्हें उपचार के लिए PHC टप्पू लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जवान के निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक छा गया.

SSB की टुकड़ी ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

गांव पहुंचने पर SSB की टुकड़ी ने जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी. इस दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक सुरेश मोदी, भाजपा नेता प्रमोद बाजोर, कोतवाली थाना अधिकारी विक्रम सिंह सहित कई जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी.

नम आंखों से दी अंतिम विदाई

देश की सेवा में तैनात जवान को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह को देखकर हर किसी की आंखें नम थीं. पूरे गांव में गमगीन माहौल के बीच विक्रम सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अशोक सिंह शेखावत सीकर (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 23 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।विज्ञान, विधि (LL.B.), फार्मास्यूटिकल्स और पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त शेखावत जी ने अपने करियर की शुरुआत राजकीय अस्पताल, झुंझुनूं में 7 वर्षों तक बतौर फार्मासिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया क्षेत्र में कदम रखते हुए राजस्थान पत्रिका, इंडिया टुडे और ईटीवी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR, राजस्थान) से अधिस्वीकृत पत्रकार (संख्या: 1410) के रूप में उन्हें रक्षा व शहीद परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए वे सीकर व झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES