SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामला: कौन है पाकिस्तान का 'चाचा'? जो इन महिलाओं को बना रहा निशाना

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर जांच में नए खुलासे हुए हैं. जांच एजेंसियों के मुताबिक, महकदीप कौर इस साजिश की मुख्य आरोपी थी, जबकि दविंदर सिंह ने उसका सहयोग किया. आरोप है कि महकदीप पाकिस्तान में बैठे 'शाह' और 'चाचा' नाम के एजेंटों के संपर्क में थी. 'चाचा' टास्क देता था और शाह कथित तौर पर नेटवर्क को संभालता था. महकदीप कई सालों से अपने पति से अलग रह रही थी.

Written By Ashutosh Sharma
Published: Nov 15, 2026, 09:25 IST | Updated: Nov 15, 2026, 09:27 IST
Image Credit: पाकिस्तानी एजेंटों के जाल में फंसी महिलाएं!
Join

श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है. जांच के मुताबिक, इस साजिश में महकदीप कौर मुख्य आरोपी थी, जबकि उसके साथ गिरफ्तार दविंदर सिंह सहयोगी की भूमिका में था. आरोप है कि पाकिस्तान में बैठे एजेंटों के निर्देश पर दोनों ने रेलवे ट्रैक पर धमाके की वारदात को अंजाम दिया.

पाकिस्तान में बैठे 'चाचा' देता था टास्क, शाह करता था हैंडलिंग
जांच में सामने आया है कि महकदीप कौर पाकिस्तान में बैठे 'शाह' और 'चाचा' नाम के एजेंटों के संपर्क में थी. कथित तौर पर 'चाचा' की ओर से वारदात के टास्क दिए जाते थे, जबकि शाह पूरे मामले की हैंडलिंग करता था. पाकिस्तान से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर महकदीप अपने साथी युवक के साथ गतिविधियों को अंजाम देती थी.

प्रेम संबंधों और पैसों के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाने का आरोप
जांच एजेंसियों के मुताबिक, पाकिस्तानी एजेंट अकेली महिलाओं को प्रेम संबंधों और पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं. इसके बाद उनका इस्तेमाल देश में संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाता है. महकदीप कौर का मामला भी इसी तरह की साजिश से जुड़ा बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट में पाकिस्तानी कनेक्शन: पंजाब से दो आरोपी गिरफ्तार

पति से अलग रहती थी महकदीप, नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है पति
जानकारी के अनुसार, महकदीप कौर पिछले कई सालों से अपने पति से अलग रह रही थी. उसका पति नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद बताया जा रहा है. जांच एजेंसियां अब महकदीप के निजी संपर्कों, सोशल मीडिया गतिविधियों और पाकिस्तान में बैठे एजेंटों से उसके संबंधों की पड़ताल कर रही हैं.

ADG दिनेश एमएन के नेतृत्व में हुई गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान एटीएस की टीम ADG दिनेश एमएन के नेतृत्व में पंजाब के गुरदासपुर पहुंची थी. 14 नवंबर को गुरदासपुर के एसपी आदित्य की आईपीएस टीम के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए महकदीप कौर और दविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया.

गंगापुर सिटी की बाबिता का मामला भी आया सामने
जांच के दौरान गंगापुर सिटी की बाबिता का मामला भी चर्चा में आया है. उसे भी पहले पाकिस्तानी एजेंटों के कथित रोमांटिक जाल में फंसने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. एजेंसियां अब ऐसे मामलों के जरिए पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क को समझने में जुटी हुई है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशुतोष शर्मा वर्ष 2011 से मुख्यधारा की मीडिया में सक्रिय एक वरिष्ठ पत्रकार हैं. डेढ़ दशक से अधिक के अपने समृद्ध पत्रकारिता करियर में उन्होंने इंडिया न्यूज़,ज़ी न्यूज़ और न्यूज़ नेशन जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है. वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और राजधानी जयपुर से राज्य के महत्वपूर्ण विषयों को कवर कर रहे हैं.उनकी मुख्य विशेषज्ञता राजस्थान की राजनीति,प्रशासनिक फैसलों,चुनाव और जनहित के मुद्दों के साथ-साथ अपराध और कानून-व्यवस्था की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग में है. पुलिस मुख्यालय (PHQ), जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न जांच एजेंसियों से जुड़े बड़े व चर्चित मामलों की एक्सक्लूसिव कवरेज उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है. ब्रेकअप न्यूज़,गहन राजनीतिक विश्लेषण और एक्सक्लूसिव क्राइम स्टोरीज़ के ज़रिए आशुतोष शर्मा ने राजस्थान मीडिया जगत में अपनी एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान बनाई है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES