Sikar News: पाटन में सड़क हादसे में व्याख्याता नरेश सैनी की मौत, एक झटके में बुझ गया घर का चिराग
Sikar News: सीकर के नीमकाथाना में डाबला-नीमकाथाना रोड पर टाटा 407 की टक्कर से सरकारी स्कूल के लेक्चरर नरेश सैनी की मौत हो गई. वह स्कूल से बाइक पर घर लौट रहे थे. हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक फरार है.
Sikar News: सीकर जिले के नीमकाथाना इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरकारी स्कूल के लेक्चरर नरेश सैनी की मौत हो गई. हादसा डाबला-नीमकाथाना रोड पर रामनगर के पास हुआ. नरेश सैनी स्कूल की छुट्टी होने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आए मिनी ट्रक यानी टाटा 407 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद नरेश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नरेश सैनी को तत्काल नीमकाथाना जिला अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें- जिगर के टुकड़े हमेशा के लिए बिछड़े: अलवर में भीषण सड़क हादसे ने छीनी तीन युवकों की सांसें, पसरा मातम
रामनगर के पास हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार, नरेश सैनी श्यामपुरा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भौतिक विज्ञान के लेक्चरर थे. शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह बाइक से अपने गांव छावनी लौट रहे थे. इसी दौरान डाबला-नीमकाथाना रोड पर रामनगर के पास सामने से आए मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी गंभीर थी कि नरेश सैनी को गंभीर चोटें आईं. मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक मौके से भाग गया, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.
रोजाना कार से स्कूल जाते थे पांच शिक्षक
नरेश सैनी के साथी लेक्चरर पंकज मीणा ने बताया कि नरेश सैनी सहित स्कूल के पांच शिक्षक रोजाना नीमकाथाना से करीब 35 किलोमीटर दूर श्यामपुरा गांव स्थित स्कूल में कार से आते-जाते थे. सभी शिक्षक नियमित रूप से साथ स्कूल पहुंचते थे और छुट्टी के बाद वापस लौटते थे.
यह भी पढ़ें- खाकी और माफिया की खौफनाक जंग: प्रतापगढ़ में अवैध खनन पकड़ने गए रेंजर को डंपर ने कुचला
पंकज मीणा के मुताबिक, शनिवार को स्कूल के अन्य चार शिक्षक किसी काम के चलते स्कूल नहीं गए थे. ऐसे में नरेश सैनी अकेले ही बाइक से स्कूल पहुंचे थे. स्कूल की छुट्टी के बाद वह बाइक से वापस अपने गांव छावनी लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में हुए सड़क हादसे ने उनकी जान ले ली.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
हादसे के बाद पुलिस ने नरेश सैनी के शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया.
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है. नरेश सैनी सरकारी स्कूल में भौतिक विज्ञान के लेक्चरर के तौर पर कार्यरत थे. उनके साथी शिक्षकों और परिचितों में भी हादसे को लेकर दुख है.
फरार मिनी ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस
थानाधिकारी सुनीता बायल ने बताया कि नरेश सैनी श्यामपुरा गांव के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भौतिक विज्ञान के लेक्चरर थे. वह स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से अपने गांव छावनी लौट रहे थे. रामनगर के पास मिनी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद मौके से फरार हुए मिनी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है. पुलिस हादसे से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और फरार चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं.