SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुबह अकाउंट में थे 55 हजार, दोपहर में बैलेंस जीरो: ऊपर से लगा 1 लाख करोड़ का लीन, जानें पूरा मामला

सीकर में मेडिकल स्टोर पर 10 हजार रुपए महीने की तनख्वाह पर काम करने वाले समीर खान के कोटक 811 बैंक अकाउंट में एक अरब रुपए का लीन लग गया. इसके चलते खाते में जमा 55 हजार रुपए भी निकल गए. साइबर पुलिस ने उसे बैंक से संपर्क करने को कहा.

Reported By Ashok Singh Shekhawat Edited By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 29, 2026, 03:48 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 03:52 PM IST
Image Credit: Sikar One Billion Rupees Lien (Zee Media)
Join

सीकर में एक अनोखा मामला सामने आया है. मेडिकल स्टोर पर हर महीने 10 हजार रुपए की तनख्वाह पर काम करने वाले युवक के अकाउंट में एक अरब रुपए का लीन (लॉक मैसेज) लगा है. लीन लगने के चलते उसके अकाउंट में जमा 55 हजार रुपए भी निकल गए. युवक ने इस संबंध में साइबर पुलिस थाने में भी जानकारी दी. वहां उसे बैंक से संपर्क करने को कहा गया.

मोबाइल रिचार्ज करने के लिए खोली बैंक ऐप तो दिखा जीरो बैलेंस
दरअसल, सीकर में देव गैस गोदाम के पास रहने वाला समीर खान (22) पिछले करीब 10 महीने से सीकर के सालासर बस स्टैंड पर स्थित निर्मल मेडिकल पॉइंट पर काम कर रहा है. बुधवार दोपहर को उसे अपने मोबाइल का रिचार्ज करना था. इसलिए उसने अपने कोटक 811 बैंक अकाउंट की ऐप खोली. पिन डालने के बाद बैलेंस देखा तो वह जीरो था.

अकाउंट में एक अरब रुपए का लीन देखकर हैरान हुआ युवक
इसके बाद नीचे देखने पर उसे पता चला कि उसके अकाउंट में तो एक अरब रुपए का लीन लगा है. यह देखकर वह खुद भी आश्चर्य में पड़ गया. इसके बाद उसने अपनी दुकान के मालिक धीरज शर्मा और बाकी स्टाफ को इस बारे में बताया.

यह भी पढ़ें - ट्रक जयपुर में, फिटनेस मध्यप्रदेश में! 600 KM दूर बैठे कैसे जारी हुआ सर्टिफिकेट?

इसके बाद सभी सीकर के साइबर पुलिस थाने पहुंचे. जब साइबर पुलिस थाने में जानकारी जुटाई गई तो उसे बैंक से संपर्क करने को कहा गया. अब बैंक में बातचीत करने पर ही हकीकत पता चल सकेगी. फिलहाल समीर अभी भी आश्चर्य में है.

सुबह तक अकाउंट में थे 55 हजार रुपए
समीर ने बताया कि सुबह तक उसके अकाउंट में 55 हजार रुपए पड़े थे, लेकिन दोपहर में बैलेंस जीरो हो गया. अब उसकी बैंक से मांग है कि उसके अकाउंट में जो वास्तविक राशि थी, वह उसे मिल जाए.

मेडिकल स्टोर मालिक के भी उड़ गए होश
निर्मल मेडिकल पॉइंट के मालिक धीरज शर्मा ने बताया कि समीर उनके यहां जनवरी महीने से काम कर रहा है. काम के बदले उसे हर महीने 10 हजार रुपए तनख्वाह देते हैं. आज जब उसने एक अरब रुपए के लीन के बारे में बताया तो उनके खुद के होश उड़ गए, क्योंकि इतनी बड़ी रकम का लीन होना उन्होंने आज तक नहीं सुना. इस मामले को लेकर साइबर पुलिस थाने के ASI दीनदयाल का कहना है कि यह बैंक का कोई टेक्निकल ग्लिच हो सकता है.

क्या होती है लीन?
लीन का मतलब है किसी की रकम या संपत्ति पर तब तक रोक लगाना, जब तक बकाया कर्ज या दूसरी देनदारी का भुगतान न हो जाए. बैंक खाते में लीन लगने पर संबंधित रकम का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अशोक सिंह शेखावत सीकर (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 23 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।विज्ञान, विधि (LL.B.), फार्मास्यूटिकल्स और पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त शेखावत जी ने अपने करियर की शुरुआत राजकीय अस्पताल, झुंझुनूं में 7 वर्षों तक बतौर फार्मासिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया क्षेत्र में कदम रखते हुए राजस्थान पत्रिका, इंडिया टुडे और ईटीवी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR, राजस्थान) से अधिस्वीकृत पत्रकार (संख्या: 1410) के रूप में उन्हें रक्षा व शहीद परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए वे सीकर व झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES