SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीकर में भागवत कथा के बीच चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश: 8 महिलाएं गिरफ्तार, CCTV खंगाल रही पुलिस

Sikar News: सीकर के गोविंदम गार्डन में चल रही इंद्रेश उपाध्याय की भागवत कथा के दौरान चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में बैठी 8 महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी महिलाएं अलवर की रहने वाली हैं और भीड़ में महिलाओं को निशाना बनाने वाले गिरोह से जुड़ी बताई गई हैं.

Written By Aman Singh
Published: Oct 07, 2026, 05:43 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 05:51 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Sikar News: राजस्थान के सीकर शहर के नेहरू पार्क रोड स्थित गोविंदम गार्डन में चल रही इंद्रेश उपाध्याय की भागवत कथा के दौरान चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में बैठी 8 महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी महिलाएं अलवर की रहने वाली हैं और कथा में महिलाओं की भीड़ के बीच बैठी हुई थीं.

चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश

भीड़ के बीच बैठी इन महिलाओं पर पुलिस को शक हुआ. शक होने पर पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो इनके सच सामने आ गया. सच सामने आते ही पुलिस ने इन सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया. शहर कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि गोविंदम गार्डन में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक भागवत कथा का आयोजन किया गया. कथा के दौरान चेन स्नेचिंग की कुछ घटनाएं सामने आई थीं. इस संबंध में कोतवाली थाने में दो मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं.

कथा परिसर में सिविल ड्रेस में जवानों की तैनाती

घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने कथा परिसर के अंदर और बाहर सिविल ड्रेस में जवानों को तैनात किए थे. पुलिस ने अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र की 60 फीट रोड निवासी मोनू (30) पत्नी आकाश, भारती (27) पत्नी रवि, कविता (35) पत्नी भूपसिंह, रजनी (40) पत्नी श्याम, सीमा (50), सोनिया (23) पत्नी अनिल कुमार, पूजा (26) पत्नी अशोक और बिना (60) पत्नी जनडेन को गिरफ्तार किया है.

भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में महिलाओं को बनाती थीं निशाना

पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी महिलाएं पूर्व में भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रह चुकी हैं. यह महिलाएं रैलियों, सभाओं और अन्य भीड़-भाड़ वाले आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाती हैं. जहां से ये लोग आसानी से अपने वारदात को अंजाम दे सकें. इस गिरोह में 2-3 महिलाएं पहले टारगेट की पहचान करती हैं. इसके बाद 4-5 महिलाएं उसे घेरकर महज कुछ सेकेंड में सोने की चेन या अन्य जेवर काटकर मौके से फरार हो जाती हैं.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अब भागवत कथा के दौरान हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं के CCTV फुटेज खंगाल रही है. इसके साथ ही गिरफ्तार महिलाओं के चेहरों का फुटेज से मिलान किया जा रहा है. पुलिस को इनसे अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में अनोखी धर्मशाला के पास आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. कथा के तीसरे दिन वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक मोहन श्याम दीक्षित महाराज ने कपिल मुनि, ध्रुव चरित्र एवं भगवान के वराह अवतार की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया.

कथावाचक ने धार्मिक प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति, धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. कथा के दौरान भजनों एवं धार्मिक प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए. बड़ी संख्या में बाबा श्याम के श्रद्धालु भी कथा पंडाल में पहुंचे और भागवत कथा का रसपान किया. आयोजन मुख्य यजमान एवं गोपीनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेश्याम व्यास के सानिध्य में हो रहा है. इस दौरान राधेश्याम व्यास, विनय पाराशर जीण माताजी पुजारी, गोपाल व्यास, मुरारी व्यास, केशव व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES