App

राजसमंद नगर परिषद का सेवा सेतु अभियान, पुश्तैनी मामलों को मिली रफ्तार, 16 अक्टूबर तक होगा निस्तारण

Rajsamand Seva Setu Abhiyan: राजसमंद नगर परिषद में 7 से 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान-2026 चलाया जा रहा है. अभियान के तहत अब तक 18 भवन निर्माण स्वीकृतियां, 14 नामांतरण, 13 उप-विभाजन और 2 फायर एनओसी जारी की गई हैं. शिविरों में पट्टे जारी करने, भू-उपयोग परिवर्तन, फ्री होल्ड पट्टे और अन्य लंबित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है.

राजसमंद नगर परिषद का सेवा सेतु अभियान, पुश्तैनी मामलों को मिली रफ्तार, 16 अक्टूबर तक होगा निस्तारण
Image Credit: AI Image

Rajsamand Seva Setu Abhiyan: राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग (DLB) के निर्देशानुसार राजसमंद नगर परिषद में 7 अक्टूबर से शुरू हुआ "सेवा सेतु अभियान-2026" आमजन के लिए बड़ी राहत लेकर आया है. 16 अक्टूबर तक चलने वाले इस वार्डवार अभियान के तहत लगाए जा रहे शिविरों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.

नगर परिषद आयुक्त विजयेश मंत्री ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 18 भवन निर्माण स्वीकृतियां, 14 नामांतरण, 13 उप-विभाजन और 2 फायर एनओसी जारी की जा चुकी हैं. इसके साथ ही वर्षों से लटके 64 पुश्तैनी प्रकरणों के त्वरित समाधान के लिए मामले को विशेष कमेटी की बैठक में शामिल किया गया है.

अभियान तहत इन कार्यों पर फेकस

7 से 16 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में पट्टे जारी करने, भू-उपयोग परिवर्तन, सड़क मरम्मत और सफाई जैसे कई कार्य किए जा रहे हैं. आयुक्त ने शहरवासियों से अपने नजदीकी शिविर का लाभ उठाने की अपील की है. डीएलबी ने शहरी क्षेत्रों में लोगों को त्वरित राहत देने और समस्याओं का मौके पर समाधान करने के लिए यह अभियान शुरू किया है.

होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करने के निर्देश

अभियान के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ देने के साथ लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा. योजनाओं के तहत 69-ए, 54-ई, 50-बी व 60-सी के पट्टे जारी करने, उप विभाजन, पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र और भवन निर्माण स्वीकृतियों से जुड़े मामलों का निस्तारण किया जाएगा. शिविरों के दौरान होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं. फॉलोअप के साथ 16 अक्टूबर को अभियान का समापन होगा.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

प्रतापगढ़ जिले में पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अरनोद उपखंड क्षेत्र में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर शुभम चौधरी और पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. अधिकारियों ने चूपना, कोटड़ी और नौगांवा क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर पेयजल, बिजली, शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति देखी और शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए.

पंचायतीराज चुनाव को लेकर प्रशासनिक अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं. इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर शुभम चौधरी तथा पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने अरनोद उपखंड क्षेत्र के चूपना, कोटड़ी और नौगांवा में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय परिसरों में बनाए गए मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया.

निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली, शौचालय और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की गई. अधिकारियों ने संबंधित विभागों के कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मतदान से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More