SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पहले चुराईं चांदी की चूड़ियां, फिर 24 घंटे के अल्टीमेटम पर लौटाने पहुंची महिला; दुकानदार के सामने मांगी माफी

जयपुर के रेनवाल में ज्वेलर्स की दुकान से चांदी की चूड़ियां चोरी करने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर दुकानदार की अपील के बाद गहने लौटा दिए और उठक-बैठक लगाकर माफी मांगी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 21, 2026, 13:10 IST | Updated: Nov 21, 2026, 13:17 IST
Image Credit: female thief in Jaipur
Join

दिलीप चौधरी/जयपुर: राजस्थान के जयपुर जिले के रेनवाल में चोरी का एक दिलचस्प मामला सामने आया है. यहां एक ज्वेलर्स की दुकान से चांदी की चूड़ियां चोरी करने वाली महिला ने सोशल मीडिया पर दुकानदार की अपील देखने के बाद गहने वापस लौटा दिए.  इतना ही नहीं, महिला ने दुकानदार के सामने उठक-बैठक लगाकर अपनी गलती की माफी भी मांग ली. अब चोरी और फिर माफी मांगने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

CCTV में कैद हुई थी चोरी की वारदात

जानकारी के मुताबिक, रेनवाल में एक ज्वेलर्स की दुकान पर महिला ग्राहक बनकर पहुंची थी.  इसी दौरान उसने मौका पाकर दुकान से चांदी की चूड़ियां चोरी कर लीं.  चोरी की ये पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद दुकानदार ने CCTV फुटेज के आधार पर महिला से गहने लौटाने की अपील की. बस फिर क्या था दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला को अल्टीमेटम दे दिया.

सोशल मीडिया पर दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

दुकानदार ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए महिला को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया और चांदी की चूड़ियां वापस लौटाने की अपील की. दुकानदार की इस अपील का असर भी हुआ और महिला दुकान पर चोरी किया हुआ सामान लेकर पहुंच गई. महिला ने चोरी की गई चांदी की चूड़ियां वापस कर दीं.

चूड़ियां वापस कीं और मांगी माफी

गहने लौटाने के बाद महिला ने दुकानदार के सामने उठक-बैठक लगाकर माफी मांगी. चोरी के बाद महिला का इस तरह वापस आना और माफी मांगने का वीडियो अब चर्चा में है. चोरी के बाद सामान की वापसी और माफी मांगने से जुड़ा यह घटनाक्रम और वीडियो स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

10 लाख सब्सक्राइबर्स वाली किसान बेटी की चुनाव में एंट्री: अनिता सिंह ने BJP के दिग्गज को हराया

कांप उठा राजस्थान! फतेहपुर में 5.5 डिग्री पहुंचा पारा, कई शहरों में तापमान 10 °C से नीचे, जयपुर समेत आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES