SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश के बाद फिर बदला मौसम, जानें अगले 4 दिन का हाल

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से सोमवार को जयपुर, बीकानेर, चूरू समेत कई जिलों में बारिश और ओले गिरे. साथ ही कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और घने बादलों से कई इलाकों में दिन में अंधेरा छा गया. मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने और तापमान 3-4°C तक बढ़ने की संभावना है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Sep 29, 2026, 12:55 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 01:00 PM IST
Image Credit: Rajasthan Weather Update
Join

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है. बीते दिन सोमवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जयपुर, बीकानेर और चूरू के कुछ हिस्सों में बारिश और ओले गिरे. इसके साथ ही गंगानगर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में धूल भरी आंधी चली और घने बादल छाने की वजह से कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा छा गया. मौसम में हुए बदलाव की वजह से रात में ठंडक महसूस हुई.

अगले 3 दिन बढ़ेगा तापमान, दिन में फिर सताएगी गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 29 सितंबर मंगलवार को मौसम के शुष्क रह सकता है. साथ ही अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 3-4°C की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे दिन में हल्की गर्मी महसूस की जा सकती है.

पाकिस्तान की तरफ से आई धूल भरी आंधी 
बीते 24 घंटों के दौरान, सोमवार सुबह पाकिस्तान की तरफ से आई तेज धूल भरी आंधी गंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और चूरू से गुजरी. इन इलाकों में धूल का गुबार छा गया और फिर घने बादलों ने आसमान को काला कर दिया. इसके बाद इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. बाद में सीकर, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर और टोंक में भी बारिश दर्ज की गई.

कई जिलों में बरसे बादल
इस सिस्टम का असर भरतपुर, करौली और धौलपुर पर भी पड़ा. सबसे ज्यादा बारिश सीकर के लोसल में 47 मिमी दर्ज की गई. दौसा, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, बीकानेर, टोंक, अलवर और गंगानगर के साथ कई अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई. मौसम बदलने से बाड़मेर और जैसलमेर में दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ रहा, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली.

पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी
मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से पूरे राज्य में मौसम के शुष्क रहेगा. धूप निकलने के साथ तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. पश्चिमी जिलों में एंटी-साइक्लोन बनने से तापमान के फिर से बढ़ने और गर्मी लौट सकती है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक पूरे राज्य में मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है.

जयपुर में दिन में छाया अंधेरा, बारिश के साथ गिरे ओले 
बीते दिन राजधानी जयपुर में मौसम अचानक बदल गया. शाम करीब 4 बजे शहर घने बादलों से घिर गया और दिन में ही अंधेरा छा गया. तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले भी गिरे. वहीं, बीते एक हफ्ते में उदयपुर के तापमान में उतार-चढ़ाव रहा है. सोमवार को अधिकतम तापमान 32.5°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहा.  सीकर में सोमवार को दिन भर बादल छाए रहे. दोपहर बाद घने बादल छाने लगे और शाम तक सीकर और आसपास के इलाकों में आसमान में घने बादल छाए रहे.  वहीं, अलवर में सोमवार को मौसम सामान्य रहा. सोमवार को कोटा में आसमान साफ रहा.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES