SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में फिर होगी बारिश: इन 4 संभागों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

राजस्थान में 27 और 28 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 और 30 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Oct 27, 2026, 12:57 PM IST | Updated: Oct 27, 2026, 01:02 PM IST
Image Credit: राजस्थान मौसम अपडेट
Join

राजस्थान में मौसम में अक्टूबर जाते-जाते बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कुछ इलाकों में 29 और 30 अक्टूबर को बादल गरजने, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भी 29 और 30 अक्टूबर  को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं.इसके चलते प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं.

27 अक्टूबर को शुष्क रहेगा मौसम का हाल 
मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अक्टूबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में किसी विशेष मौसम चेतावनी की संभावना नहीं है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर और बीकानेर के साथ कई क्षेत्रों में फिलहाल व्यापक बारिश के आसार नहीं हैं.  

29 और 30 अक्टूबर को इन संभागों में बारिश की संभावना 
मौसम विभाग का कहना है कि 29 और 30 अक्टूबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम लेने वाला है करवट! जयपुर, भरतपुर समेत इन संभागों में बारिश के आसार

जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी बदल सकता है मौसम का मिजाज 
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी हिस्सों में भी 29 और 30 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं. दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के पास के इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है.  

किसानों और आम लोगों के लिए जरूरी सलाह
बदलते मौसम का देखते हुए किसानों को खुले में रखी कृषि उपज और अनाज को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करनी चाहिए. बारिश या तेज हवाओं के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े ना हो.  

राजस्थान में आगे कैसा रहेगा मौसम?
27 अक्टूबर को राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. लेकिन महीने के आखिरी दो दिनों में कुछ संभागों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES