SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rajasthan Weather: राजस्थान को ठंडक देने की फिराक में है मौसम, तापमान में 17 डिग्री तक अंतर, जानिए अपने शहर का हाल

राजस्थान में दिन में गर्मी और रात में गुलाबी ठंड का असर बढ़ने लगा है. बाड़मेर 36.6 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज हुआ. मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं हैं.

Written By Ansh Raj
Published: Nov 04, 2026, 05:56 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 05:59 PM IST
Image Credit: Rajasthan Weather Update
Join

राजस्थान में नवंबर की शुरुआत के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है. रात के तापमान में गिरावट से सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना हुआ है. पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया. वहीं शेखावाटी क्षेत्र में रात का पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं.

बाड़मेर 36.6 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म

मौसम विभाग की ओर से सुबह 8:30 बजे तक दर्ज किए गए पिछले 24 घंटों के आंकड़ों के अनुसार, बाड़मेर में सबसे अधिक 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ. जैसलमेर में 35.5, जोधपुर में 35.3, चूरू में 34.5, जालोर में 34.1 और जवाई डैम (पाली) में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. पूर्वी राजस्थान में भी दिन के समय गर्मी का असर रहा. पिलानी में अधिकतम तापमान 34.3, वनस्थली में 33.6, फतेहपुर में 33.5 और अजमेर में 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जयपुर और भीलवाड़ा में 31.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.

फतेहपुर में 12.4 डिग्री, शेखावाटी में बढ़ी ठंड

दिन में गर्मी के बावजूद रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा. माउंट आबू में रात का पारा 11.9 डिग्री दर्ज हुआ. सीकर में न्यूनतम तापमान 14.7, नागौर में 14.4, वनस्थली में 14.5 और चित्तौड़गढ़ में 14.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जयपुर में रात का तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अलवर में 16, कोटा में 16.6 और झुंझुनूं में 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा. दूसरी ओर जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 21.4, बीकानेर में 21.2 और बाड़मेर में 19.8 डिग्री दर्ज हुआ.

दिन और रात के तापमान में 17 डिग्री तक अंतर

प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है. बाड़मेर में यह अंतर 16.8 डिग्री, जैसलमेर में 14.1 डिग्री और जयपुर में 13.3 डिग्री रहा. यही वजह है कि दिन में गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और देर रात हल्की ठंडक बनी हुई है.

ये भी पढ़ें- सुबह-शाम ठंड, दिन में तेज धूप: राजस्थान में अगले दिनों कैसा रहेगा मौसम?

 

अगले एक सप्ताह बारिश के आसार नहीं

बंगाल की खाड़ी से उठा गंभीर चक्रवाती तूफान 'मुरासु' आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट से टकराने के बाद कमजोर पड़ गया है. इसके राजस्थान के मौसम पर फिलहाल कोई प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है. बीते 24 घंटों में प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, 4 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और रात का तापमान 17 से 19 डिग्री के आसपास रह सकता है. अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने के आसार हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES