राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम: बाड़मेर में 37.6 डिग्री पहुंचा तापमान
राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में बाड़मेर 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री दर्ज किया गया. अगले 3 से 4 दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं.
राजस्थान के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोगों को हर दिन बदलते मौसम का एहसास हो रहा है. मानसून के विदाई के बाद भी हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आज 5 नवंबर को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.
मौसम के इस बदलते तेवर से ये आसार लगाए जा सकते हैं कि अब प्रदेश में सर्दी की दस्तक जल्द ही हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
आने वाले सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है. फिलहाल, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 4 डिग्री अधिक और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दौसा में सबसे ज्यादा 25 मिमी बारिश, अगले एक हफ्ते शुष्क रहेगा मौसम
अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आगामी एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है. इसके साथ ही राज्य में ज्यादातर हिस्सों के न्यूनतम तापमान सामान्य से 1-4 डिग्री ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम: सबसे ज्यादा बाड़मेर में दर्ज हुआ तापमान
राज्य के मौसम में बदलाव
प्रदेश के मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए. बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए.
सर्दी से बचने के उपाय
बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिएं. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें. जिस कमरे में सोते हों उस कमरे को गर्म रखें, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाने से बचें. इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है.