SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नवंबर में बदला राजस्थान का मौसम: दिन में गर्मी, रात में ठंड

नवंबर की शुरुआत के साथ राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. प्रदेश में दिन के समय तेज धूप और गर्मी का असर है, जबकि रात में तापमान गिरने से ठंडक बढ़ रही है. बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 35.6°C और फतेहपुर (सीकर) में सबसे कम 13.5°C दर्ज किया गया.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 02, 2026, 01:20 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 01:23 PM IST
Image Credit: दिन-रात के मौसम में बड़ा अंतर
Join

नवंबर के शुरू होते ही राजस्थान का मौसम बदल गया है. राज्य में दिन में धूप और गर्मी का असर देखा जा रहा है और रात के वक्त तापमान में गिरावट आने से ठंड पड़ने लगी है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा.  

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.ऐसे में प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में दिन के समय गर्मी का असर बना रहा. जबकि शेखावाटी क्षेत्र में रातें ठंडी होने लगी हैं.

प्रदेश के मौसम के इस बदलाव के बीच दिन और रात के तापमान में अंतर भी देखने को मिल रहा है. दोपहर के समय तेज धूप की वदह से गर्मी महसूस हो रही है. वहीं, अलसुबह और देर रात हल्की ठंड पड़ने लगी है.

पश्चिमी राजस्थान में दिन का तापमान ज्यादा
बाड़मेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिससे पश्चिमी राजस्थान में अभी दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है. जैसलमेर, बाड़मेर और आसपास के रेगिस्तानी इलाकों में धूप निकलने की वजह से दोपहर के समय गर्मी महसूस हो सकती है. हालांकि, सुबह और शाम के वक्त तापमान बदलने मौसम बदल सकता है. नवंबर के महीने में पश्चिमी राजस्थान में दिन और रात के तापमान में अंतर सामान्य रूप से देखने को मिलता है. ऐसे में दिन के समय गर्मी और रात में हल्की ठंड का मिला-जुला असर बना हुआ है.

यह भी पढ़ेंः अब ठिठुरने वाला है राजस्थान का एक-एक कोना! जारी हो गया राजस्थान का मौसम बुलेटिन, पढ़ें वेदर अपडेट
 

फतेहपुर में सबसे कम तापमान
दूसरी ओर, शेखावाटी क्षेत्र में रात के तापमान में गिरावट का असर देखने को मिला. सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा. इसके चलते फतेहपुर और आसपास के इलाकों में सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस हो रही है. सीकर, झुंझुनूं और चूरू के साथ शेखावाटी के दूसरे इलाकों में भी मौसम में बदलाव के साथ ठंडक का असर बढ़ने लगा है. खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की सर्दी का महसूस हो रही है.

नवंबर में धीरे-धीरे बढ़ेगा सर्दी का असर
नवंबर आते ही प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क रहने लगता है और धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ने लगता है. रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह और शाम के मौसम में ठंडक बढ़ती है. पिछले 24 घंटों के आंकड़े प्रदेश में शुष्क मौसम और तापमान में अंतर देखा जा रहा है. एक तरफ बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं दूसरी तरफ फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ऐसे में 2 नवंबर को भी प्रदेश में मौसम का मिला-जुला मिजाज बना हुआ है. प्रदेश में फिलहाल दिन के समय गर्मी और रात के समय हल्की सर्दी का असर देखा जा रहा है.  

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES