SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में गर्मी के बीच बारिश की एंट्री: बीकानेर से सीकर तक 40 KMPH की रफ्तार से चलेगी आंधी, 7 जिलों में अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा. 13 से 14 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

Written By Aman Singh
Published: Oct 10, 2026, 05:37 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 05:41 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले 24 घंटों में पूरे राज्य में मौसम सूखा रहा. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान पिलानी में 38.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान डबोक में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले पांच दिनों में राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

इन जिलों में बदला मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम बनने की प्रबल संभावना है. इसके असर से 10 से 11 अक्टूबर के बीच बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनू और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

इसके साथ ही आंधी और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 13 से 14 अक्टूबर के बीच उत्तर-पश्चिम राजस्थान और आसपास के जिलों के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है. राज्य के जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में मौसम के सूखे रहने की पूरी संभावना है.

सर्दी से बचने के उपाय

प्रदेश में जल्द ही सर्दी शुरू हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले ठंड से बचाव की तैयारी कर लें. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिए. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें. जिस कमरे में सोते हों उस कमरे को गर्म रखें, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाने से बचें.

दिन में गर्मी रात में ठंडक का एहसास

अक्टूबर महीने की शुरुआत में पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है. जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानरे और आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है. तो वहीं पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना महसूस हो रहा है. जो कि हल्की ठंड का अहसास करा रही है.

गर्मी से बचने की सलाह

अक्टूबर के महीने में भी लोगों को दोपहर की तेज गर्मी से बचने और सुबह-शाम बदलते तापमान के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रदेश में मानसून की विदाई के साथ-साथ मौसम धीरे-धीरे शुष्क हो गया है. हालांकि दिन में गर्मी का असर अभी बरकरार है, जबकि रात और सुबह हल्की ठंडक अक्टूबर में बदलते मौसम का संकेत दे रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES