SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में मौसम का यू-टर्न: एक तरफ गर्मी तो दूसरी तरफ गुलाबी ठंड, जानिए आपके शहर का हाल

राजस्थान में 16 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. IMD ने सभी जिलों में कोई चेतावनी जारी नहीं की है. बाड़मेर में अधिकतम 38.3 और सीकर में न्यूनतम 12.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.

Written By Sandhya Yadav
Published: Nov 10, 2026, 05:54 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 05:58 PM IST
Image Credit: राजस्थान में 16 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान.
Join

राजस्थान में भले ही हल्की गुलाबी ठंड की दस्तक हो चुकी है लेकिन इसके बावजूद की जिलों में अभी भी गर्मी का माहौल बना हुआ है. राजस्थान में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. सुबह और रात के तापमान में गिरावट के बीच प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के जारी मौसम बुलेटिन में अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है. इस दौरान बारिश को लेकर किसी भी जिले में चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 से 16 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने की संभावना है.

बाड़मेर में सबसे ज्यादा तापमान, सीकर रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वहीं पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान के मामले में पूर्वी राजस्थान में सीकर और पश्चिमी राजस्थान में नागौर सबसे ठंडे रहे. नागौर में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

यह भी पढे़ं- नवंबर में भी तेज धूप से तप रहा राजस्थान, पश्चिमी जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर सहित इन शहरों में ऐसा रहा तापमान
10 नवंबर की सुबह 8:30 बजे तक दर्ज आंकड़ों के अनुसार, जयपुर में न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा. अजमेर और अलवर में 17.4 डिग्री, कोटा में 18.4 डिग्री और जोधपुर में 19.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

इसके अलावा भीलवाड़ा में 14.4 डिग्री, उदयपुर में 14.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 15.4 डिग्री, बीकानेर में 19.8 डिग्री, जैसलमेर में 20.8 डिग्री और श्रीगंगानगर में 16.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. चूरू में 17.4 डिग्री, झुंझुनूं में 17.5 डिग्री और माउंट आबू में 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

16 नवंबर तक बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, सीकर, टोंक, उदयपुर और अन्य जिलों में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, चूरू, नागौर, पाली, फलोदी, बालोतरा और श्रीगंगानगर सहित अन्य जिलों में भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

सभी जिलों में मौसम विभाग की कोई चेतावनी नहीं
IMD के जिला स्तरीय पूर्वानुमान में 10 से 16 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है. यानी फिलहाल प्रदेश में बारिश, तेज हवाओं, आंधी या अन्य मौसमी गतिविधियों को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले सात दिनों तक प्रदेश में शुष्क मौसम का दौर जारी रहने की संभावना है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES