SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में एक सप्ताह तक शुष्क रहेगा मौसम: सबसे ज्यादा बाड़मेर में दर्ज हुआ तापमान

राजस्थान के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश के चलते अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि, आज 1 नवंबर से पूर्वी राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

Written By Aman Singh
Published: Nov 01, 2026, 06:02 PM IST | Updated: Nov 01, 2026, 06:07 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोगों को हर दिन बदलते मौसम का एहसास हो रहा है. मानसून के विदाई के बाद भी हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने आज 1 नवंबर को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या आंधी-ताफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

राहत की बात यह है कि आज 1 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ होने और अगले एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमने की संभावना है. वहीं बारिश के चलते कई इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिला. बदलते मौसम से ये आसार लगाए जा सकते हैं कि प्रदेश में सर्दी की एंट्री जल्द ही हो सकती है.

अधिकतम तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. अगले एक सप्ताह तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम के शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दौसा में सबसे ज्यादा 25 मिमी बारिश, अगले एक हफ्ते शुष्क रहेगा मौसम

आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, कल 31 अक्टूबर से पश्चिमी राजस्थान में और आज 1 नवंबर से पूर्वी राजस्थान में आगामी एक सप्ताह के दौरान मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है. हालांकि, मौसम विभाग ने आज 1 नवंबर को प्रदेश के किसी भी इलाके में बारिश या आंधी-तूफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

प्रदेश के मौसम में बदलाव

प्रदेश के मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए. बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- राजस्थान में अगले एक सप्ताह मौसम रहेगा शुष्क, जानिए कहां रहा सबसे ज्यादा और सबसे कम तापमान

सर्दी से बचने के उपाय

बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए. सर्दी शुरू होते ही सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें और सिर, कान व पैरों को ढककर रखें. शरीर को गर्म रखने के लिए गुनगुना पानी पिएं. इसके साथ ही पौष्टिक और गर्म भोजन लें. जिस कमरे में सोते हों उस कमरे को गर्म रखें, लेकिन बंद कमरे में अंगीठी या कोयला जलाने से बचें. इससे बड़ा हादसा भी हो सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES