राजस्थान में 29-30 अक्टूबर को बदलेगा मौसम: जयपुर-भरतपुर समेत इन संभागों में बरसेंगे बादल
राजस्थान में अगले एक-दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, 29-30 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया जा रहा है.
राजस्थान के मौसम में आए दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोगों को हर दिन बदलते मौसम का एहसास हो रहा है. मानसून के विदाई के बाद भी बदलते मौसम से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
मौसम विभाग ने आज 27 अक्टूबर को राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश या आंधी-ताफान का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि, 29-30 अक्टूबर को मौसम में बदलाव जरूर देखने को मिल सकता है. अक्टूबर महीने के आखिरी दिनों में बदलते मौसम से ये आसार लगाए जा सकते हैं कि प्रदेश में सर्दी की एंट्री जल्द ही हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. वर्तमान में मध्य-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अति भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' बना हुआ है.
यह भी पढे़ं- राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
एक-दो दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना
आगामी 24 घंटों में अति भीषण चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के आंध्र प्रदेश तट की ओर आगे बढ़ने की प्रबल संभावना है. राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक-दो दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.
पूर्वी राजस्थान में 29-30 अक्टूबर को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में 29 से 30 अक्टूबर को बादल छाए रहने व कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
यह भी पढे़ं- राजस्थान में फिर होगी बारिश: इन 4 संभागों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल
पश्चिमी राजस्थान में बारिश के आसार
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के पूर्वी भागों में भी 29-30 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.
प्रदेश के मौसम में बदलाव
प्रदेश के मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के अनुसार अपना और अपने परिवार का ध्यान रखना चाहिए. बदलते मौसम से जल्द ही सर्दी की एंट्री हो सकती है. ऐसे में सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले लोगों को ठंड से बचने की तैयारी कर लेनी चाहिए.