SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में सीजन की पहली शीतलहर का अलर्ट; फतेहपुर में कड़ाके की ठंड, 15 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

अगर आप राजस्थान में रहते हैं तो अगले 4 दिन सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि बर्फीली हवाएं पारे को 5 डिग्री तक नीचे गिरा सकती हैं.सीकर के फतेहपुर में पारा 4.3 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं प्रदेश के 15 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे लुढ़क चुका है.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 27, 2026, 07:15 IST | Updated: Nov 27, 2026, 07:20 IST
Image Credit: Rajasthan Weather Update (Image ZEE CREATIVE)
Join

जयपुर: राजस्थान में अब सर्दी ने जोर पकड़ लिया है. इस सीजन में पहली बार मौसम विभाग ने शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की है. शेखावाटी, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ इलाकों में अगले कुछ दिन सर्द हवाएं चलेंगी. इससे रात की ठंड और बढ़ जाएगी. पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद वहां से आ रही ठंडी हवा राजस्थान में ठिठुरन बढ़ा रही है.

15 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

बुधवार रात सीकर के फतेहपुर में सबसे ज्यादा ठंड रही. वहां न्यूनतम तापमान सिर्फ 4.3 डिग्री दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 15 शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला गया. शेखावाटी, अजमेर और कोटा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री तक नीचे चल रहा है.

शेखावाटी में 4 से 6 डिग्री तक रह सकता है पारा

मौसम विभाग के मुताबिक, शेखावाटी में रात का तापमान 4 से 6 डिग्री के बीच रह सकता है. अजमेर और कोटा के कुछ इलाकों में रात का पारा 8 से 11 डिग्री तक रहेगा. यानी सुबह और देर रात ठंड सबसे ज्यादा महसूस होगी.

पहाड़ों की ठंडी हवा बढ़ा रही है ठंड

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है. वहां से आ रही बर्फीली हवाएं राजस्थान तक पहुंच रही हैं. जब ये हवाएं तेज होती हैं, तो रात का तापमान तेजी से गिर जाता है. यही वजह है कि शेखावाटी समेत कई जिलों में सर्दी बढ़ गई है.

फिलहाल बारिश नहीं होगी

प्रदेश में अगले कई दिन मौसम सूखा रहेगा, बारिश के कोई आसार नहीं हैं. दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और रात में ठंड बनी रहेगी.

बड़े शहरों में कैसा रहेगा मौसम?

जयपुर: 27 नवंबर को मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप खिलेगी, सुबह-रात ठंड रहेगी, बारिश नहीं होगी.
सीकर: यहां ठंड तेज है। सीकर में रात का पारा 7.7 डिग्री और फतेहपुर में 6.1 डिग्री दर्ज हुआ. सुबह-रात ठंड से राहत नहीं मिलेगी.
उदयपुर (डबोक): न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा. 27 नवंबर को मौसम सूखा रहेगा, दिन में धूप से राहत, रात में ठंड रहेगी.
चूरू: रात का पारा 9.5 डिग्री दर्ज हुआ. मौसम साफ रहेगा, बारिश नहीं होगी.
बाड़मेर: यहां दिन में अभी भी गर्मी है. प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री यहीं दर्ज हुआ. 27 नवंबर को भी मौसम सूखा रहेगा.

कंबल से काम नहीं चलेगा, निकाल लें रजाई, यूपी में बढ़ने लगी ठिठुरन! 25 जिलों में घने कोहरे की अलर्ट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES