)
अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में राजस्थान का मौसम बदलने वाला है. राज्य में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 24 अक्टूबर को बीकानेर और आसपास के इलाकों में मौसम बदल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान इन इलाकों में बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चलने के आसार हैं. साथ ही कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है.
24 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभा के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकों में देखने को मिलेगा. इस दौरान काले बादल छाने, बिजली चमकने, बादल गरजने और तेज हवाएं चल सकती है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना जताई गई है. वहीं, कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है. ऐसे में तापमान में भी उतार-चढ़ाव होगा.
22 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
मौसम विभाग का कहना है कि 22 अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. ऐसे में कई भी बारिश के आसार नहीं हैं. इधर, पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तेज धूप और अधिक तापमान रहने की वजह से गर्मी बनी रह सकती है.
मौसम विभाग ने दी सलाह
24 अक्टूबर को मौसम में बदलाव को देखते हुए किसान तेज हवाओं और हल्की बारिश के वक्त खुले में कटी हुई फसले ना रखें. साथ ही लोग इस दौरान पेड़ों और खंभों से दूर रहें.
अगर बीते दिन की बात करें तो बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा, जो सबसे ज्यादा था. मौसम शुष्क होने की वजह से
तापमान में गर्मी महसूस की जा रही है.
ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि 22 और 23 अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. इसके बाद 24 अक्टूबर से मौसम बदलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे एक बार फिर से राज्य में बारिश देखी जा सकती है.