SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान मौसम अपडेट: 17 अक्टूबर को 4 संभागों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, फिर मौसम होगा साफ

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 17 अक्टूबर को भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में हल्की-मध्यम बारिश और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 18 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि 19 अक्टूबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. जानें मौसम का ताजा अपडेट.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Oct 17, 2026, 01:18 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 01:24 PM IST
Image Credit: AI Created
Join

राजस्थान में मौसम में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 17 अक्टूबर को भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ बारिश होने के आसार हैं. इसके साथ तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, 19 अक्टूबर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है.

बीते 24 घंटों के दौरान एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के असर से पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम बदला रहा है. कई स्थानों पर बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. बारिश की वजह से कई इलाकों में मौसम सुहावना हुआ है. वहीं, मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश जारी रहने की संभावना है.

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के के मुताबिक, 17 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में परिसंचरण तंत्र का असर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते भरतपुर, जयपुर, कोटा और अजमेर में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

18 अक्टूबर को इन इलाकों में बारिश के आसार 
मौसम विभाग का कहना है कि 18 अक्टूबर को भी जयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश जारी रह सकती है. हालांकि, बारिश का असर कुछ इलाकों में रहने वाला है.

इसके बाद 19 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. मौसम विभाग  के मुताबिक, इस दिन से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर कमजोर पड़ेगा लेकिन इससे पहले 17 और 18 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बादल छाने, बादल गरजने और हल्की बारिश जारी रह सकती है.

यह भी पढ़ेंः  Rajasthan Weather: राजस्थान में बदलने वाला है मौसम, जानें कहां होगी बारिश और कब मिलेगी राहत

फि से एक्टिव होगा  नया पश्चिमी विक्षोभ
इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में आने वाले 5 से 6 दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है. ऐसे में यहां बारिश कम रहेगी. इधर, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में 23 और 24 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के आसार हैं, जिसके असर से मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है.  
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES