SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में 15 नवंबर को बदलेगा मौसम: 4 संभागों में बारिश-बूंदाबांदी का अलर्ट

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 नवंबर को बीकानेर, अजमेर, जयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है. बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर समेत कई जिलों में मेघगर्जन की चेतावनी जारी की गई है.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 15, 2026, 05:52 IST | Updated: Nov 15, 2026, 05:57 IST
Image Credit: दो दिन बदलेगा मौसम, बारिश के बाद 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान
Join

राजस्थान में नवंबर के मध्य में मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है. प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से 15 नवंबर को कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, अजमेर, जयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है. वहीं, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद 16 नवंबर से मौसम साफ होने के साथ सर्दी का असर बढ़ सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. इसके असर से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है. 14 नवंबर को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के शेष हिस्सों में मौसम शुष्क रहा.

15 नवंबर को इन संभागों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि 15 नवंबर को बीकानेर संभाग, अजमेर संभाग और जयपुर संभाग के उत्तरी हिस्सों के साथ शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इसके अलावा जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है. बादल छाने और हल्की बारिश की वजह से इन क्षेत्रों में तापमान में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है.

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, फलोदी और श्रीगंगानगर जिलों में मेघगर्जन को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. वहीं पूर्वी राजस्थान के झुंझुनूं, सीकर, खैरथल-तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में भी मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है. हालांकि, इन जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट नहीं है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के इन 3 शहरों में जहरीली हुई हवा! भिवाड़ी का AQI 289 पहुंचा, जानें अपने शहर का हाल

16 नवंबर से साफ होगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर से प्रदेश में अगले 4 से 5 दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है. साथ ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. तापमान में इस गिरावट के साथ ही प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा. खासकर सुबह और रात के समय ठंड महसूस होने की संभावना है.

14 नवंबर को चित्तौड़गढ़ रहा सबसे गर्म
इससे पहले 14 नवंबर को प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री, चूरू में 34.4 डिग्री, जवाई पाली में 34.4 डिग्री, कोटा में 34.2 डिग्री और जयपुर में 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री दर्ज किया गया.

रात के तापमान की बात करें तो जैसलमेर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, बाड़मेर में 20.8 डिग्री और बीकानेर में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दूसरी ओर भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और सीकर में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा. माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया.

15 नवंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही रहेगी, जबकि 16 नवंबर से मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने का अनुमान है. इससे राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ने लगेगा. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES