दिल्ली में CJP Protest का राजस्थान पर असर: दिल्ली रूट की कई ट्रेनें रद्द, श्रीगंगानगर में पुलिस ने युवकों को रोका
Rajasthan News: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित CJP प्रदर्शन का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है. रेलवे ने दिल्ली रूट की 15 ट्रेनों को रद्द किया है, जिनमें राजस्थान से जुड़ी 6 ट्रेनें शामिल हैं. उदयपुर सिटी और श्रीगंगानगर की ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि जयपुर से जुड़ी किसी ट्रेन पर असर नहीं पड़ा है.
Rajasthan News: दिल्ली में शनिवार 10 अक्टूबर को CJP के होने वाले प्रदर्शन का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है. रेलवे ने राजस्थान से दिल्ली आने वाली 6 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इनमें उदयपुर सिटी औक श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं. रेलवे ने ये फैसला नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के आसपास सड़कों पर भारी जाम लगने की आशंका को देखते हुए लिया है.
प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए दिल्ली रूट पर चलने वाली कुल 15 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. हालांकि उत्तर-पश्चिमी रेलवे ने इन ट्रेनों को ऑपरेशनल कारणों से रद्द किए जाने की जानकारी दी है. रद्द की गई ट्रेनों में राजस्थान से जुड़ी चार ट्रेनें शामिल हैं. राहत की बात यह है कि जयपुर से जुड़ी एक भी ट्रेन रद्द नहीं की गई है.
राजस्था की ये 4 ट्रेनें रद्द
रद्द की गई ट्रेनों में उदयपुर सिटी और श्रीगंगानगर से जुड़ी ट्रेनें शामिल हैं. इनमें यात्रा करने वाले यात्री अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें. उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12964) आज रद्द रहेगी, जबकि हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस (12963) कल नहीं चलेगी. इसी तरह श्रीगंगानगर-तिलकब्रिज ट्रेन (14727) आज रद्द है. वहीं तिलकब्रिज-श्रीगंगानगर ट्रेन (14728) कल रद्द रहेगी. मेरठ कैंट-श्रीगंगानगर (14030) कल रद्द रहेगी. श्रीगंगानगर-दिल्ली (14029) भी कल रद्द रहेगी. अब तक राजस्थान से कुल 6 ट्रेनें रद्द हो चुकी हैं.
हरियाणा से चलने वाली 9 ट्रेनें रद्द
दिल्ली रूट पर रद्द की गई कुल 15 ट्रेनों में से 9 ट्रेनें हरियाणा के शहरों से जुड़ी हैं. इन ट्रेनों के रद्द होने से दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है.
जयपुर के यात्रियों को राहत
दिल्ली रूट पर ट्रेनों के रद्द होने के बीच जयपुर से जुड़ी किसी भी ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है. ऐसे में जयपुर से यात्रा करने वाले यात्रियों को फिलहाल बड़ी राहत मिली है. हालांकि यात्रियों को घर से निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप पर अपनी ट्रेन का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर लेना चाहिए.
प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए राजस्थान पुलिस भी अलर्ट हो गई है. श्रीगंगानगर में CJP से जुड़े चार युवकों के घर पुलिस पहुंची. पुलिस ने चारों युवकों को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में जाने से मना किया. पुलिस CJP के कार्यकर्ताओं पर लगातार कड़ी नजर बनाई हुई है.
क्या है पूरा मामला
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है. CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर कहा था कि अगर ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे तो देशभर के लोग दिल्ली पहुंचेंगे.
क्यों उठी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर उठी है. कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने का आरोप है कि मतदाता सूची की विशेष गहन जांच (SIR) के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के नाम हटाए गए जा रहे हैं, जिससे योग्य मतदाता वोट देने के अधिकार से वंचित हो सकते हैं. विपक्ष ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए हैं. वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि इस प्रक्रिया का मकसद मतदाता सूची को सही करना है.