)
बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है कि आखिर सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज है? चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी बोले, मैंने तय किया है. अगले 2 साल जयपुर नहीं जाऊंगा, जयपुर की तरफ नहीं देखूंगा. कहा- मैं स्टेट के कामों में दखल नहीं रखता. मुझे किसी ने बताया कि जयपुर वाले मुझसे नाराज हैं. सीपी जोशी के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- उनसे कोई नाराज नहीं, वो हमारे वरिष्ठ नेता हैं. राठौड़ ने सीपी जोशी को बताया अपना राजनीतिक पूर्वज.
CP जोशी के बयान से राजस्थान बीजेपी में हलचल
चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी के एक बयान के बाद राजस्थान बीजेपी में सियासी हलचल तेज हो गई है. सीपी जोशी ने बेगूं में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसी ने मुझ से किसी ने कहा कि जयपुर वाले आपसे नाराज हैं. उन्होंने कहा कि में स्टेट के फैसलों से दूर रहता हूं और उन्होंने तय किया है कि दो साल तक जयपुर की तरफ नहीं देखेंगे. आखिर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज है, जिसकी वजह से उन्हें खुले मंच से यह बात कहनी पड़ी.
मदन राठौड़ बोले- सीपी जोशी से कोई नाराज नहीं
दरअसल, चित्तौड़गढ़ के बेगूं में एक सभा को संबोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि जयपुर वाले मुझसे नाराज हैं, इस बयान को लेकर मदन राठौड़ ने जवाब देते हुए कहा कि उनसे कोई नाराज नहीं है. सीपी जोशी हमारे वरिष्ठ नेता हैं. वो हमारे राजनीतिक पूर्वज हैं. वो मुझसे पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. वह हमारे वरिष्ट नेता हैं और संगठन का काम कर रहे हैं.
‘वो हमारी ताकत हैं, कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे’
मदन राठौड़ से जब यह पूछा गया कि सीपी जोशी ने खुले मंच से यह बयान दिया है, उनके जच गई होगी तो उन्होंने कोई बात कह दी होगी, वो हमारी ताकत हैं. वो कंधे से कंधा मिलाकर हमारे साथ काम कर रहे हैं. उन्हें जहां भी हम भेजते हैं, वो पूरी ताकत से काम करते हैं. वह हमारे साथ हैं. हालांकि, राजनीतिक गलियारों में अभी भी यह सवाल बरकरार है कि आखिर बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी से जयपुर में कौन नाराज है.