App

राजस्थान में 52 पुलिस इंस्पेक्टरों को प्रमोशन, दुर्गाष्टमी पर सरकार ने दिया RPS का प्रमोशन

राजस्थान सरकार ने वर्ष 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध 52 पुलिस निरीक्षकों को राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति दी है. आदेश विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर जारी हुआ. अधिकारी फिलहाल वर्तमान पदों पर ही काम करेंगे.'

राजस्थान में 52 पुलिस इंस्पेक्टरों को प्रमोशन, दुर्गाष्टमी पर सरकार ने दिया RPS का प्रमोशन
Image Credit: Rajasthan Police Promotion

राजस्थान पुलिस में पदोन्नति का इंतजार कर रहे पुलिस निरीक्षकों के लिए दुर्गाष्टमी पर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य सरकार ने वर्ष 2026-27 की रिक्तियों के विरुद्ध 52 पुलिस निरीक्षकों को राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नति दी है. यह निर्णय पुलिस विभाग में नियमित पदोन्नति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा की पहल पर जारी हुआ आदेश

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की पहल पर पदोन्नति प्रक्रिया को गति देने के प्रयासों के बीच राज्य सरकार ने यह आदेश जारी किया है. पदोन्नति राजस्थान पुलिस सेवा नियम, 1954 के नियम 28 के तहत गठित नियमित विभागीय पदोन्नति समिति की 18 सितंबर 2026 को हुई बैठक की अभिशंसाओं के आधार पर दी गई है.

समिति की सिफारिशों के अनुसार, 52 पुलिस निरीक्षकों को वरिष्ठता-सह-योग्यता के आधार पर राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया गया है.

डीजीपी ने पदोन्नत अधिकारियों को दी बधाई

राजस्थान पुलिस के महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने पदोन्नति पाने वाले सभी 52 अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि अधिकारी नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे.

डीजीपी ने विश्वास व्यक्त किया कि पदोन्नत अधिकारी राजस्थान पुलिस की छवि को और मजबूत बनाने के साथ आमजन की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर रहेंगे.

इन 52 पुलिस निरीक्षकों को मिला प्रमोशन

राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, राजस्थान पुलिस सेवा की कनिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नत अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं:

चम्पाराम बारड़

रामनिवास मीणा

बृजेश कुमार मीणा

रामखिलाड़ी मीणा

धर्मवीर सिंह मीणा

बृजेश कुमार निगम

भंवर लाल वैष्णव

शब्बीर खान

श्याम सिंह चारण

मनोज कुमार सोनी

रमेश खिड़िया

संजय चौहान

राकेश कुमार खटीक

राज कुमार सामरिया

कर्ण सिंह राठौड़

देवेश भारद्वाज

रणजीत सिंह

अनिल कुमार मूण्ड

लाखन सिंह खटाना

चैनाराम वेड़ा

राधारमन गुप्ता

गंगाराम

चक्रवर्ती सिंह

दर्शन सिंह राठौड़

सुरेन्द्र सिंह

अनिल कुमार विश्नोई

महेश श्रीमाली

रविन्द्र चारण

सुधीर कुमार उपाध्याय

संजय गोदारा

जोगेन्द्र सिंह चौधरी

भंवर सिंह

धीरज वर्मा

अनिल कुमार जैमनी

कृष्ण कुमार

घनश्याम सिंह देवड़ा

महावीर सिंह

कमलेश कुमार वर्मा

सुभाष चन्द्र

करण सिंह

सज्जन सिंह कविया

वीरेन्द्र सिंह

महेन्द्र दत्त शर्मा

नवीन खण्डेलवाल

गजेन्द्र सिंह राठौड़

सुमेर सिंह गुर्जर

प्रेमेन्द्र कुमार रावत

मांगीलाल डांगी

अभिषेक पारीक

हरिपाल सिंह

विजय कुमार राय

सत्येन्द्र कुमार

कोर्ट के फैसले के अधीन रहेगी पदोन्नति

पदोन्नति आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी 52 अधिकारियों की पदोन्नति न्यायालयों में लंबित मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी. इसके साथ ही, अग्रिम आदेश जारी होने तक सभी पदोन्नत अधिकारी अपने वर्तमान पदों पर ही काम करते रहेंगे. इस पदोन्नति से राजस्थान पुलिस के 52 निरीक्षकों को सेवा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है. विभाग में नियमित पदोन्नति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिहाज से इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vishnu Prakash Sharma

Vishnu Prakash Sharma

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More