SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का सारथी बना सरपंच ! 50 साल बाद बालाहेड़ा में लौटा पटेल परिवार का राज

पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण में हुए मतदान में महवा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालाहेड़ा का परिणाम खास रहा, यहां डॉ किरोड़ी लाल मीणा के सारथी लखन लाल सरपंच बने हैं. ग्राम पंचायत बालाहेड़ा का राजनीतिक इतिहास भी सरपंच लखन लाल के परिवार के इर्द गिर्द ही घूमता है, लखन के परदादा किशन लाल भी लंबे समय तक पंचायत के सरपंच रहे थे. पंचायती राज की व्यवस्था के शुरुआत से 1970 तक किशन लाल ही ग्राम पंचायत बालाहेड़ा के सरपंच रहे.

Reported By Dinesh Tiwari
Published: Nov 10, 2026, 02:24 PM IST | Updated: Nov 10, 2026, 03:26 PM IST
Image Credit: Balaheda Sarpanch Lakhan Lal with Kirodi Lal Meena
Join

चर्चा में बालाहेड़ा पंचायत का परिणाम !
पंचायती राज चुनाव 2026 के दूसरे चरण में हुए मतदान में महवा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालाहेड़ा का परिणाम रोचक रहा. यहां डॉ किरोड़ी लाल मीणा के सारथी लखन लाल सरपंच बने हैं. ग्राम पंचायत बालाहेड़ा का राजनीतिक इतिहास भी सरपंच लखन लाल के परिवार के इर्द गिर्द ही घूमता है, लखन के परदादा किशन लाल भी लंबे समय तक पंचायत के सरपंच रहे थे. पंचायती राज की व्यवस्था के शुरुआत से 1970 तक किशन लाल ही ग्राम पंचायत बालाहेड़ा के सरपंच रहे.

50 साल का लंबा वनवास हुआ खत्म
सरपंच बने लखन के दादा मिठया पटेल जनसंघ के जमाने से पार्टी की  विचारधारा से जुड़े हुए थे, आपातकाल के दौरान भी मिठया पटेल आपातकाल विरोधी गतिविधियों में लगातार सक्रिय रह. ये वो दौर था जब आदिवासी समाज का परम्परागत झुकाव कांग्रेस की ओर था, ऐसे में मिठया पटेल को जनसंघ से जुड़ाव के चलते खाप पंचायत ने समाज से बहिष्कृत भी कर दिया था. बाबा किशनलाल के साथ लंबे समय तक बालाहेड़ा का पटेल परिवार ग्राम पंचायत की सत्ता से दूर रहा, अब 50 साल बाद फिर पटेल परिवार से लखन लाल सरपंच बने हैं. लखन के दादा किशन लाल बाबा ने आपातकाल के दौरान ग्राम पंचायत के प्रशासक के रूप में कार्य किया था.

संघर्ष और बहिष्कार का रहा है पुराना इतिहास
सरपंच लखन लाल लंबे समय से डॉ किरोड़ी लाल मीणा के सारथी के रूप में काम कर रहे हैं, डॉ किरोड़ी लाल मीणा के विश्वस्त और निष्ठावान लखन लाल डॉ किरोड़ी लाल को ही अपना आदर्श और राजनीतिक गुरु मानते हैं. लखन ने बताया कि मेरा जीवन डॉ किरोड़ी लाल मीणा को समर्पित है और उनके पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा. मैं पिछले 13 से 14 वर्षों से डॉ किरोड़ी लाल मीणा के सारथी के रूप में उनका वाहन  चला  रहा हूं और इस दौरान मुझे उनकी सेवा करने का सौभाग्य मिला और वहीं से मैं राजनीति सीखी.

किरोड़ी लाल मीणा को मानते हैं अपना राजनीतिक गुरु
डॉ मीना में राजनीतिक गुरु और आदर्श भी है उन्हीं का अनुसरण करते हुए मैं ग्राम पंचायत की तमाम लोगों की सेवा करूंगा. मेरी पहली प्राथमिकता गांव में आवारा गोवंश को सुविधा देने के लिए गौशाला खोलने की है. लखन ने बताया कि पूर्व में कृषि मंत्री से निवेदन करके वह गांव में कृषि महाविद्यालय भी खुलावा चुके हैं. लगाने कहा कि गांव में आपसी प्रेम भाईचारा लोगों में बना रहे,  इसके लिए वह सभी धर्म को सभी समाज के लोगों को साथ में लेकर चलेंगे दिवाली पर उन्होंने गांव के सभी मंदिरों की साफ सफाई वह सौंदर्यीकरण के साथ में सभी आम रास्तों को खुलवाने का काम किया और आगामी समय में अंबेडकर पार्क की भी पहल करने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें : पुलिस के हाथ नहीं आ रहे Naresh Meena! गिरफ्तारी के लिए आधा दर्जन से ज्यादा ठिकानों पर दबिश, ताबड़तोड़ चल रही है छापेमारी

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत दिनेश तिवारी पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय हैं. जी राजस्थान में वे मुख्य रूप से यूडीएच और जेडीए से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं, जहां आमजन से जुड़ी सड़क, पानी और सीवरेज समस्याओं को लगातार उठाते रहे हैं. दिनेश तिवारी शिक्षा बीट पर भी मजबूत पकड़ रखते हैं.  इसके साथ ही खेल जगत से जुड़ी खबरों की कवरेज में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है. जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में दिनेश तिवारी की पहचान एक सक्रिय पत्रकार के रूप में बनी है. जी राजस्थान से पहले दिनेश तिवारी ETV Bharat, Rajasthan Patrika, First India News और A1TV में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES