SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'पंचायत बदलो या वोट भूल जाओ ' डीडवाना और बयाना में ग्रामीणों की खुली बगावत, मतदान केंद्रों पर पसरा सन्नाटा

राजस्थान पंचायत चुनाव के दौरान डीडवाना और भरतपुर के बयाना में पंचायत परिसीमन के विरोध में ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा, जिसके चलते दोनों गांवों में मतदान का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया गया.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 03, 2026, 12:21 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 12:31 PM IST
Image Credit: rajasthan panchayat election vote boycott
Join

राजस्थान के डीडवाना के परबतसर उपखण्ड के पंचायत समिति चुनाव के दौरान मंगलवार को ग्राम डारापुरा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर पंचायत परिसीमन के खिलाफ विरोध जताय. ग्रामीणों की नाराजगी डारापुरा को पूर्व की रुणिजा ग्राम पंचायत से हटाकर करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित खिदरपुरा ग्राम पंचायत में शामिल किए जाने को लेकर है.

12 किमी दूर पंचायत का विरोध

ग्रामीणों का कहना है कि पहले डारापुरा रुणिजा ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता था, जिससे पंचायत से जुड़े कार्यों के लिए ग्रामीणों को अपेक्षाकृत कम दूरी तय करनी पड़ती थ. नए परिसीमन के बाद खिदरपुरा में शामिल किए जाने से ग्रामीणों को पंचायत संबंधी कार्यों के लिए करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी.

डारापुरा को रुणिजा पंचायत में जोड़ने की मांग

ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने परिसीमन के दौरान ही इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए जिला कलेक्टर और उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर डारापुरा को फिर रुणिजा ग्राम पंचायत में शामिल करने की मांग की थी. मांग पर समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बनी रही. इसी के चलते मतदान के दिन ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से मतदान से दूरी बनाकर प्रशासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया. मतदान बहिष्कार की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर मतदान करने की समझाइश की. ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि डारापुरा को पूर्व की भांति रुणिजा ग्राम पंचायत में शामिल किया जाए. अब प्रशासन और ग्रामीणों के बीच होने वाली बातचीत पर सभी की नजरें टिकी हैं.

बयाना के नगला सिंघाड़ा में वोट बहिष्कार

भरतपुर के बयाना में परिसीमन को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश मतदान के दिन खुलकर सामने आया. नगला सिंघाड़ा गांव के ग्रामीणों ने पंचायत परिसीमन के विरोध में मतदान का बहिष्कार कर दिया. ग्रामीणों की नाराजगी गांव को सिंघाड़ा ग्राम पंचायत से हटाकर बंगसपुरा ग्राम पंचायत में शामिल करने को लेकर है. मतदान बहिष्कार की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश की. अधिकारियों की ओर से ग्रामीणों को मनाने और मतदान शुरू करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं. फिलहाल गांव में मतदान को लेकर गतिरोध बना हुआ है.

ये भी पढ़ें : 7 जिलों में तीसरे चरण के मतदान के लिए बूथों पर पहुंचीं पोलिंग पार्टियां: 9,094 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में होगी कैद

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES