SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दोनों पैरों में रॉड, फिर भी वोट डालने पहुंचीं 64 साल की सावित्री देवी: एंबुलेंस से तय किया 950 KM का सफर

झुंझुनूं जिले के बदनगढ़ ग्राम पंचायत में मतदान के प्रति 64 वर्षीय सावित्री देवी का अनोखा जज्बा देखने को मिला. दोनों पैरों में रॉड लगी होने के बावजूद वह एंबुलेंस से बड़ौदा से करीब 950 किलोमीटर का सफर तय कर अपने गांव पहुंचीं और मतदान किया.

Written By Aman Singh
Published: Oct 30, 2026, 08:45 PM IST | Updated: Oct 30, 2026, 08:53 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

लोकतंत्र के महापर्व में मतदान के प्रति जुनून और अपने गांव के भविष्य के प्रति जिम्मेदारी की एक प्रेरणादायक तस्वीर झुंझुनूं जिले की ग्राम पंचायत बदनगढ़ में देखने को मिली. यहां सरपंच पद के चुनाव में वोट डालने के लिए 64 वर्षीय सावित्री देवी ने अपनी शारीरिक परेशानी को भी आड़े नहीं आने दिया. दोनों पैरों में रॉड लगी होने के बावजूद वह एंबुलेंस से करीब 950 किलोमीटर का सफर तय कर बड़ौदा से अपने पैतृक गांव बदनगढ़ पहुंचीं.

बड़ौदा से बदनगढ़ पहुंचकर किया मतदान

64 वर्षीय सावित्री देवी ने अपने पैतृक गांव बदनगढ़ पहुंचीं और मतदान कीं. उनका यह जज्बा क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया. सावित्री देवी पत्नी स्वर्गीय भागीरथमल शर्मा मूल रूप से बदनगढ़ की निवासी हैं. वर्तमान में उनका परिवार बड़ौदा में व्यवसाय करता है और वह अपने व्यवसायी बेटे विनोद शर्मा के साथ वहीं रहती हैं.

सावित्री देवी के इस पहले ने बताई लोकतंत्र में एक-एक वोट की अहमियत

पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए वह अपने सुपुत्र एवं समाजसेवी विनोद शर्मा, पुत्रवधू राधा शर्मा व अनिता शर्मा तथा पौत्र सचिन शर्मा, शिवानी और हर्ष के साथ गांव पहुंचीं. दोनों पैरों में रॉड लगी होने के कारण उनके लिए सामान्य तरीके से यात्रा करना आसान नहीं था. इसके बावजूद उन्होंने मतदान के अपने अधिकार को प्राथमिकता दी और एंबुलेंस के जरिए लंबी दूरी तय कर अपने गांव पहुंचीं. सावित्री देवी का यह कदम बताता है कि लोकतंत्र में एक-एक वोट की कितनी अहमियत है. उनका जज्बा उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो छोटी-मोटी परेशानियों के कारण मतदान से दूरी बना लेते हैं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान पंचायत चुनाव में अफसरों के परिवार की एंट्री: IAS की पत्नी BJP तो RAS की पत्नी कांग्रेस से मैदान में उतरीं

एक साथ नजर आईं सरपंच पद की सभी महिला प्रत्याशी

बदनगढ़ ग्राम पंचायत में सरपंच पद की सीट सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है. चुनाव के दौरान लोकतंत्र की एक और खूबसूरत तस्वीर सामने आई, जब सरपंच पद की सभी छह महिला प्रत्याशी एक साथ नजर आईं. चुनावी प्रतिस्पर्धा के बीच महिला प्रत्याशियों की यह तस्वीर आपसी सम्मान और लोकतांत्रिक भावना का संदेश देती दिखाई दी. राजस्थान में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के तहत बदनगढ़ ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला.

शाम 6 बजे तक करीब 75 प्रतिशत मतदान

गांव के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, शाम 6 बजे तक ग्राम पंचायत में करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ. बदनगढ़ में सावित्री देवी की मतदान के प्रति प्रतिबद्धता और छह महिला प्रत्याशियों का एक साथ नजर आना चुनावी माहौल की दो खास तस्वीरें रहीं. एक ओर सावित्री देवी ने लंबा सफर तय कर लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई, तो दूसरी ओर महिला प्रत्याशियों ने एक साथ नजर आकर स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा की मिसाल पेश की.

Reporter- Sandeep Kedia

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES